फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Waterlogging due to heavy rain of one and a half hours, people struggling due to road closure

डेढ़ घंटा तगड़ी बारिश, जलभराव से जूझे लोग

Wed, 13 Jul 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to heavy rain of one and a half hours, people struggling due to road closure
पंचकूला। शहर में मंगलवार को सुबह हुई डेढ़ घंटे की भारी बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा कर दिया, वहीं जलभराव ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। सबसे ज्यादा परेशानी सेक्टर-19 के लोगों को और इस सेक्टर में जाने के लिए बनाए गए अंडरपास से गुजरने वाले वाहन चालकोें को झेलनी पड़ी। इस अंडरपास में पानी इतना ज्यादा भर गया था कि यहां से छोटी कार और बाइक सवारों का रास्ता बंद हो गया। इसलिए वाहन चालकों को हरमिलाप नगर से होकर बलटाना पार करके सेक्टर-19 में जाना पड़ा। वहीं मौसम विभाग की ओर से बुधवार और वीरवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। बिजली चमकने लगी और गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान लगातार डेढ़ घंटे तक भारी बारिश होती रही और इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे तक हल्की बारिश हुई। दो घंटे की बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि दो घंटे में काफी हद तक पानी की निकासी हो गई। लेकिन सेक्टर-19 और वहां बने अंडरपास में पानी की निकासी दोपहर 12 बजे तक हो सकी।
विज्ञापन

अधिकारी व्यस्त रहे सीएम के कार्यक्रम में
बारिश के बंद होते ही सेफ्टी टैंक से सेक्टर-19 के अंडरपास में भरे पानी की निकासी कर दी जाती है। लेकिन मंगलवार को शहर के सेक्टर-23 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल का कार्यक्रम था। सभी प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में व्यस्त रहे। इसका खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ा और दोपहर 12 बजे के बाद अंडरपास से पानी की निकासी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को बदलना पड़ा रास्ता
सेक्टर-19 ढकोली, बलटाना और जीरकपुर में रहने वाले लोग काम करने के लिए पंचकूला में इसी अंडरपास से गुजरते हैं। सुबह-सुबह लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए भी इसी रास्ते से जाते हैं। मगर मंगलवार को अंडरपास में पानी इतना ज्यादा भरा था कि छोटी गाड़ियां, दोपहिया वाहन और ऑटो का निकलना संभव नहीं था। इसलिए लोगों को रास्ता बदलकर हरमिलाप नगर से जाना पड़ा।

आज और कल भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पंचकूला में बुधवार और वीरवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगर यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो शहरवासियों को दो दिन तक और जलभराव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed