फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water shortage in Gupta Colony, people upset

Panchkula News: गुप्ता काॅलोनी में पानी की किल्लत, लोग परेशान

Sun, 16 Jul 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Water shortage in Gupta Colony, people upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कालका।
गुप्ता कॉलोनी (कृष्णा एन्क्लेव) के लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बीते 4 दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा, जिसके चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, पानी की लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। उन्होंने समस्या के लिए वॉल ऑपरेटर को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वॉल ऑपरेटर सही से पानी की सप्लाई नहीं करता है।
रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान एमएल भारद्वाज ने बताया कि चार दिनों से गुप्ता कॉलोनी में पब्लिक हेल्थ के ऑपरेटर की मनमानी से पानी की किल्लत हो रही है। उसी लाइन से सियुडी गांव में एक-एक घंटे की दो टाइम सप्लाई दी जा रही है, जबकि उनके एरिया में लोग एक बूंद को तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बाबत विभाग के एसडीओ को भी अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन

पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं लोग


स्थानीय निवासी अमित तनेजा, बलवंत सिंह, रवि कुमार, जगदीश मनकोटिया, रोबिन, सुरेश कुमार, जसबीर राणा, राकेश कुमार, रोहित राणा, तरुण शर्मा, पंकज, अनिकेत, कमल ठाकुर ने बताया कि मजबूरन लोगोंं को निजी खर्चे से पानी के टैंकर मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा है। इससे उनकी जेब पर भी अतिरिक्त भार पड़ रहा है। सभी ने उनके एरिया में पानी की सप्लाई छोड़ने वाले वॉल ऑपरेटर की बदली की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मौके का निरीक्षण कर लोगों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा। वॉल ऑपरेटर पर जो आरोप लगे है उसकी जांच की जाएगी, अगर आरोप सही साबित होते हैं तो बनती कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग कालका
फोटो नंबर: 15पीएएनकेएलकेपी01


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed