{"_id":"5d6597ef8ebc3e93cc43e001","slug":"water-problem-panchkula-news-pkl348781175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ राहत पर पानी की किल्लत रही बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ राहत पर पानी की किल्लत रही बरकरार
विज्ञापन
सेक्टर 15 के स्टेशन पर पानी की शिकायत अटेंड करते नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी। शिकायत आने के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के कई सेक्टरों और इलाकों में तीसरे दिन मंगलवार को भी पानी की किल्लत बरकरार रही। हालांकि पिछले दो दिनों के मुकाबले मंगलवार को काफी राहत मिली। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को करीब 70 प्रतिशत जलापूर्ति की गई। बाकी 30 फीसदी जलापूर्ति बुधवार सुबह से होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। तीसरे दिन शहर भर से कुल 1055 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से 731 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया। वहीं, 217 टैंकर पानी शहर भर में भेजे गए।
बता दें कि कजौली वाटर वर्क्स की पाइप लाइन में आई खराबी के कारण शहर में पानी का घोर संकट हो खड़ा हो गया था, जिससे शहर के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए थे। स्थिति संभालने के लिए नगर निगम को प्राइवेट टैंकर हायर करने पड़े, लेकिन समस्या विकराल बनी रही। शहर के कई भागों खासकर सेक्टर 22, 7, 21, 11, 19, 8 के अलावा मनीमाजरा, मौलीजागरां और रायपुरखुर्द में मंगलवार को भी परेशानी बरकरार रही।
सुबह पानी के टैंकर के लिए शिकायत के बावजूद शाम तक लोगों को पानी मुहैया कराने में नगर निगम पूरी तरह नाकाम रहा। ऐसे में लोग पंपिंग स्टेशनों पर पहुंच गए। अधिकारी उन्हें आश्वासन देते रहे कि उनके घर तक पानी पहुूंच जाएगा। सबसे बड़ी दिक्कत पानी को ऊपरी मंजिलों पर पहुंचाने की रही। नगर निगम ने पानी की आपूर्ति के लिए सात स्टेशन बनाए हैं। इनमें से सेक्टर 15, 51, 31, 39, मनीमाजरा, मौलीजागरां और सेक्टर 32 शामिल हैं।
विज्ञापन
पानी के लिए मंगलवार को भी पूरे दिन शिकायतों का दौर जारी रहा। केवल सेक्टर-15 से ही शाम सात बजे तक 410 शिकायतें पहुंचीं थीं। इनमें से 360 शिकायतों को अटेंड किया गया जबकि 50 पेंडिंग हैं। सेक्टर-15 के स्टेशन से 120 टैंकर पानी शहर के विभिन्न भागों में पहुंचाया गया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य स्टेशनों पर क्या हाल होगा। सेक्टर-15 के स्टेशन पर तैनात एसडीओ, जेई व अन्य कर्मचारी शहरवासियों की शिकायतें सुनने और उन्हें दूर करने में दिनभर जुटे रहे। इस स्टेशन पर 24 घंटे काम चल रहा है। शिकायत अटेंड करने के बाद तुरंत टैंकरों को पहुंचाने की ड्यूटी लगाने का भी काम साथ-साथ हो रहा है।
क्या बोले लोग
सेक्टर-21 में रहने वाले अजमेर सिंह का कहना है कि उन्होंने पानी के लिए सुबह फोन किया था लेकिन शाम छह बजे तक उनके घर पानी नहीं पहुंचा। वहीं, सेक्टर-44 निवारी भूपेंद्र शर्मा का कहना है कि वर्षों बाद पता चला कि पानी की किल्लत क्या होती है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट टैंकर घर पर मंगाना पड़ा, जिसके लिए काफी पैसे खर्च करने पड़े।
कोटस...
पानी फुल प्रेशर से छोड़ दिया गया है। बुधवार सुबह से शहर भर में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। समस्या का निपटरा हो गया है। सुबह से पानी की किल्लत नहीं होगी।
-केके यादव, आईएएस, कमिश्नर नगर निगम चंडीगढ़