फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Water is being made a political issue, decide as per riparian law: Pandher

पानी को बनाया जा रहा राजनीतिक मुद्दा, रिपेरियन लॉ से करें फैसला : पंधेर

Thu, 01 May 2025 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Water is being made a political issue, decide as per riparian law: Pandher
चंडीगढ़। किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि पानी को जानबूझकर राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। केंद्र, हरियाणा और पंजाब सरकार इसे बेवजह हवा दे रहे हैं। असल में वे इस मुद्दे का समाधान नहीं करना चाहते हैं। प्रदेश में पहले ही पानी की कमी है और राज्य सरकार खेती के लिए नहरी पानी देने में विफल रही है, जिस कारण किसान परेशान हैं। रिपेरियन लॉ के जरिये इस पर फैसला लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब का भूजल स्तर लगातार गिर रहा है, जिस कारण पहले ही राज्य में स्थिति खराब है। इस समय पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे पानी के बंटवारे का मामला केंद्र सरकार के अधीन है, इसलिए उचित होगा कि केंद्र प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान करे। उन्होंने कहा कि आगे धान का सीजन भी है, जिसके चलते पानी की कमी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


पंजाब के पास पानी नहीं, शारदा यमुना लिंक से निकल सकता समाधान :

कीर्ति किसान यूनियन के नेता रमिंदर पटियाला ने कहा कि हरियाणा अपने हिस्से का पहले ही पानी इस्तेमाल कर चुका है और मानवता के आधार पर उसे पानी दिया जा रहा है। आगे खरीफ सीजन शुरू होना है, जिसके लिए पंजाब को पानी की जरूरत है। ऐसे में किसी भी हालत में पंजाब अतिरिक्त पानी नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि शारदा यमुना लिंक पर काम किया जाना चाहिए। इससे पानी की सारी दिक्कत दूर हो जाएगी। इससे हरियाणा, राजस्थान और यूपी को पानी दिया जा सकता है। सरकार को इस पर काम करना चाहिए। इससे पंजाब की नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed