फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Warning: In the corruption case in recruitment, on 17th December, Naveen Jaihind accuses the government

चेतावनी : भर्तियों में भ्रष्टाचार मामले में 17 दिसंबर को विस घेरेंगे, नवीन जयहिंद ने सरकार पर लगाए आरोप

Wed, 08 Dec 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Warning: In the corruption case in recruitment, on 17th December, Naveen Jaihind accuses the government
पंचकूला। प्रदेश की भाजपा सरकार ईमानदार है तो मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री गीता पर हाथ रखकर कसम खाएं कि भर्तियों में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। प्रदेश के सभी मंत्रियों और एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी की संपत्तियों की जांच करवाएं। यह मांग नवीन जय हिंद ने की है। वह मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूएडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान नवीन जय हिंद ने भर्ती घोटाले में प्रदेश के सभी मंत्रियों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब वे प्रदेश के हर जिले में जाएंगे और युवाओं के हक की आवाज उठाएंगे। 17 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे। सभी मंत्रियों और विधायकों को गाय का गोबर, गोस्से, गोमूत्र भेंट करके आएंगे। जय हिंद ने प्रदेश के गृहमंत्री पर भी तंज कसकर कहा कि गब्बर सिंह अब गायब हो गए हैं, जब कि प्रदेश के युवाओं को उनकी जरूरत है। इस समय वह अपने सरकारी आवासों में बैठे हैं। शिक्षा मंत्री कंवरपाल पर तंज कसकर उन्होंने कहा कि वह न तो शिक्षा विभाग के घोटालों को रोक पा रहे हैं, न ही प्रदेश में हो रहे भर्ती घोटालों पर कुछ बोल पा रहे हैं।
विज्ञापन

अकेले अनिल नागर के बस में इतना बड़ा घोटाला करना नहीं है। अब अनिल नागर को बर्खास्त कर सरकार अपने मंत्रियों और अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। नागर तो मछली है, मगरमच्छ तो सरकार की सह में बैठे हैं। जयहिंद ने कहा कि युवाओं की आवाज उठाने और उनको न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed