फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   New state team for BJYM announced; eight vice-presidents and three general secretaries appointed

Panchkula News: भाजयुमो की नई प्रदेश टीम घोषित, आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त

Thu, 29 Oct 2026 11:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
New state team for BJYM announced; eight vice-presidents and three general secretaries appointed
चंडीगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पंजाब की नई प्रदेश टीम घोषित कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से विचार-विमर्श के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज खोसला ने नई नियुक्तियां की हैं। टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

आभास शाकिर, प्रतीक कपूर, रवि बत्रा, निहारिका कमल, कुलबीर सिंह आशु अंबा, यादविंदर सिंह चहल, रॉबिन जिंदल और विशाल शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सौरभ कपूर, भारत महाजन और जगविंदरपाल संधू महामंत्री होंगे। करम सिंह लेहल, जसप्रीत सिंह जस्सा, हरमनदीप सिंह मीता, अंकित सैनी, रविंदर राणा, रूपकमल, मोहित जुंड और लोमाश शर्मा को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रणव मिश्रा कार्यालय सचिव और हितेश गवरी कार्यक्रम सचिव होंगे। तन्मय भारद्वाज को आईटी सेल का संयोजक, करण कौशल को सोशल मीडिया संयोजक और प्रशांत गंभीर को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। गुरविंदर कांसल प्रेस सचिव तथा पंकज जुल्का मीडिया सचिव होंगे। नई टीम में खेल, मानवाधिकार, कॉलेज संपर्क, कानूनी मामलों, एनजीओ और नीति अनुसंधान प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ 32 सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed