फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Voting for Panchkula District Bar Association elections today all update

Panchkula: जगपाल सिंह बने पंचकूला जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, दिनेश को 452 वोटों से हराया

Fri, 15 Dec 2023 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 01:16 PM IST
सार

अध्यक्ष पद के लिए जगपाल सिंह और दिनेश सैनी के बीच कड़ी टक्कर है। बार एसोसिएशन चुनाव में पहली बार ईवीएम मशीन द्वारा मतदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
Voting for Panchkula District Bar Association elections today all update
पंचकूला बार एसोसिएशन के चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बार एसोसिएशन के चुनाव में जगपाल सिंह ने दिनेश सैनी को 452 वोट से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। वरिष्ठ उपप्रधान के लिए डीके गुप्ता ने कुलदीप सिंह को 46 वोटों से हराया। उपप्रधान के लिए सूरज प्रकाश दास को 646 वोट मिले उन्होंने गुरु प्रसाद भनोट को 414 वोटों के अंतर से हराया। 

विज्ञापन


महासचिव पद के लिए अमन दत्त शर्मा ने 437 वोट लेकर अशोक कुमार को 227 और मोहित शर्मा को 216 वोटों से हराकर जीत हासिल की। मतदान में 878 वकीलों ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य पदों का चुनाव किया। चुनाव जीतने के बाद वकीलों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


वकील पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चली इसके बाद नतीजों की घोषणा की गई। इस बार के चुनाव में पार्किंग और लॉयर्स चैंबर्स की रेनोवेशन बड़ा मुद्दा था। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए इलेक्शन कमेटी में अधिवक्ता ललित गुप्ता चीफ इलेक्शन कमिश्नर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल रिटर्निंग अधिकारी मुकेश कुमार, सुरेश पराशर, जितेंद्र शर्मा, दिव्य प्रताप सिसोदिया थे। इलेक्शन कमेटी के सदस्यों पर निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने की अहम जिम्मेदारी थी। बार काउंसिल, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ से इस चुनाव के आब्जर्वर डीके सूद ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी का धन्यवाद किया।

23 साल से वकालत कर रहे जगपाल सिंह

जगपाल सिंह वर्ष 2000 से जिला अदालत में वकालत कर रहे हैं। 2010 में पहली बार अध्यक्ष चुने गए थे। 2006 सेक्रेटरी चुने गए थे। 2015, 2016 और 2022, 2023 में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं अब दोबारा से उन्हें अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed