फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vocational teachers raised slogans using brooms

Panchkula News: वोकेशनल टीचर्स ने झाड़ू लगाकर की नारेबाजी

Mon, 08 Jul 2024 06:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Vocational teachers raised slogans using brooms
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। वोकेशनल टीचर्स ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को सेक्टर-5 धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। 24 जून से टीचर्स को प्रदर्शन करते 14 दिन हो गए हैं। रविवार को धरनास्थल पर जिला नूंह और भिवानी के वोकेशनल टीचर्स पहुंचे। नूंह के जिला प्रधान भूपेंद्र लड़ान और भिवानी के जिला प्रधान संजय सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। टीचर्स ने काफी देर तक नारेबाजी की। इसके बाद सड़क पर झाड़ू लगाकर रोष मार्च निकाला।

वोकेशनल टीचर्स हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में डिप्लॉयमेंट, वेतन बढ़ोतरी और सर्विस बायलॉज 2013 में शामिल करके नियमित करने, केशलैस मेडिकल सुविधा देने की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लों ने बताया कि लगातार इतने दिनों से अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। विभाग के अधिकारी और हरियाणा सरकार के अधिकारी भी हमारी मांगों को जायज मान रहे हैं, लेकिन आज तक एक भी मांग पर सहमति नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed