फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Villagers start indefinite strike for toll free

टोल फ्री के लिए ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Mon, 28 Feb 2022 01:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers start indefinite strike for toll free
महापंचायत को संबोधित करते हुए संदीप राणा। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। गांव जलौली में स्थित टोल प्लाजा पर ग्रामीणों की ओर से टोल फ्री करवाने को लेकर महापंचायत हुई। इस दौरान 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों के लिए टोल फ्री के दोनों तरफ बोर्ड लगा दिए गए। वहीं, अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर दिया गया है। मौके पर टोल प्लाजा पर पहुंचे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला विशाल पराशर व एसीपी सतीश कुमार ने ग्रामीणों की टोल कमेटी के सदस्यों को आश्वासन दिया कि सोमवार को उच्च अधिकारियों से बातचीत करवा कर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

टोल कमेटी के सदस्यों संदीप राणा, बिजेंद्र कामी, ओमवीर सिंह काला, टोनी ने कहा कि जब तक टोल फ्री नहीं किया जाता तब तक रात दिन टोल प्लाजा पर धरना देंगे। किसान यूनियन के प्रधान नरेंद्र सिंह ने यूनियन की तरफ से ग्रामीणों की महापंचायत को समर्थन दिया। इस अवसर पर सीमा चौधरी, सलीम खान, डीएसपी अरविंद कुमार, एसएचओ चंडी मंदिर ललित कुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज बरवाला मुकेश कुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज रामगढ़ राजवीर व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

कोट्स....
हमें टोल फ्री का आदेश नहीं मिला है। किसी भी टोल पर कोई टोल 10 किलोमीटर के लिए फ्री नहीं है। 20 किलोमीटर के लिए पास बनाया जाता है। अगर कोई भी व्यक्ति जबरदस्ती करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद बनवाल, मैनेजर, जलौली टोल प्लाजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed