{"_id":"682e34b2fd3c2b25da007211","slug":"villagers-should-be-told-about-the-preventive-measures-against-dengue-and-malaria-panchkula-news-c-87-1-pan1007-122876-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ग्रामीणों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ग्रामीणों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपाय बताए
विज्ञापन
रायपुररानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुररानी के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोयल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न गांवों में डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। गांव मानकटाबरा में 9 वर्षीय मनजोत सिंह को डेंगू पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। मनजोत का ओजस अस्पताल, सेक्टर 26 पंचकूला में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य टीम ने मरीज के घर और आसपास के क्षेत्र में सोर्स रिडक्शन अभियान चलाया, जिसमें रुके हुए पानी के स्रोतों को समाप्त किया गया। घरों में पंपलेट वितरित किए गए, ताकि लोग डेंगू से बचाव के उपायों को समझ सकें।
इसके बाद टीम ने गांव बटवाल और नारायणपुर में इम्यूनाइजेशन सेशन का निरीक्षण किया। गांव नारायणपुर के स्कूल में बच्चों और शिक्षकों को मलेरिया व डेंगू के कारण, लक्षण व बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को पंपलेट्स वितरित किए गए और उन्हें बताया गया कि जहां पानी ठहरेगा, वहां मच्छर पनपेगा।
लोगों को सलाह दी गई कि वे अपने कूलर, फ्रिज की ट्रे, पानी की टंकियां, होदियां आदि को सप्ताह में एक बार अच्छी तरह साफ और सुखाएं। पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करें और कहीं भी पानी जमा न होने दें। इसके अतिरिक्त गांव रायपुररानी, मुरादनगर और काजमपुर में भी अभियान चलाया गया। इस अभियान में डॉ. गौरव परजापति के निरीक्षण में सुरेंदर कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर प्रेम चंद, एलएचवी संतोष कुमारी, बीएसी रेनू बाला, अंजार अहमद सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।