{"_id":"6425e7f7211858dec90ece14","slug":"vigilance-bureau-filed-a-case-against-former-forest-ministers-son-including-four-two-arrested-pkl-office-news-c-16-1-pkl1058-101524-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पूर्व वन मंत्री को बेटे समेत चार पर विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज किया केस, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पूर्व वन मंत्री को बेटे समेत चार पर विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज किया केस, दो काबू
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के बेटे हरप्रीत सिंह पर शिकंजा कस दिया है। आरोप है कि साजिश के तहत एक प्लाॅट 60 लाख रुपये में खरीदा और उसी दिन उसे 25 लाख रुपये में आगे पूर्व मंत्री के बेटे को बेच दिया गया। साथ ही लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) भी फर्जी तरीके से पहले मालिक से तीसरे को ट्रांसफर कर दी। इस मामले में विजिलेंस ने हरप्रीत सिंह, राज कुमार नागपाल, राजेश कुमार चोपड़ा और राज कुमार सरपंच पर केस दर्ज किया है। साथ ही दो आरोपियों राजेश कुमार चोपड़ा और राज कुमार नागपाल को काबू कर लिया है जिन्हें अदालत ने छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।जांच में सामने आया है कि आरोपी राज कुमार नागपाल निवासी सेक्टर-8 पंचकूला हरियाणा द्वारा प्लॉट नंबर-2023, सेक्टर-88 मोहाली की एलओआई गुरमिन्दर सिंह गिल निवासी फेज-3बी-2 से 27 नवंबर 2018 को एक स्टांप पेपर द्वारा 60 लाख रुपये में खरीदी गई, जबकि उसी दिन उसी स्टांप की श्रृंखला में एक अन्य स्टांप खरीद करके आरोपी राज कुमार नागपाल द्वारा यही प्लॉट आगे हरप्रीत सिंह को 25 लाख रुपये में साजिश के अंतर्गत बेच दिया गया। इस प्लॉट की खरीद और बिक्री के समय आरोपी राजेश कुमार चोपड़ा निवासी सेक्टर-82 जेएलपीएल मोहाली द्वारा बतौर गवाह दस्तखत किए गए। जांच में यह पता लगा है कि इस 60 लाख रुपये की रकम में से आरोपी राज कुमार के खाते में पहले ही अनमोल अम्पायर प्राइवेट लिमिटेड के प्रोप्राइटर आरोपी राजेश कुमार चोपड़ा द्वारा 22.50 लाख, हरप्रीत सिंह द्वारा 25 लाख और बाकियों द्वारा 12.10 लाख रुपये जमा करवा दिए गए। प्लॉट की एलओआई आगे हरप्रीत सिंह को दिलाने में राज कुमार सरपंच, प्रॉपर्टी डीलर, जुझार नगर मोहाली और निवासी फेज 6 मोहाली द्वारा अहम भूमिका निभाई गई है।
राज कुमार के नाम एलओआई तब्दील करने का रिकॉर्ड नहीं
गमाडा के रिकॉर्ड के मुताबिक बिक्रीकर्ता गुरमिन्दर सिंह गिल के नाम से राज कुमार के नाम एलओआई तबदील होने संबंधी कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। प्लॉट सीधा गुरमिन्दर सिंह गिल के नाम से हरप्रीत सिंह के नाम पर तबदील कर दिया गया है। इस तरह राज कुमार नागपाल, राजेश कुमार चोपड़ा प्रॉपर्टी डीलर, राज कुमार सरपंच प्रॉपर्टी डीलर और हरप्रीत सिंह द्वारा मिलीभगत के तहत विविभिन्न एंट्रियों द्वारा राज कुमार को यह एलओआई फर्जी तौर पर खरीद और बिक्री करनी दिखाई गई है । आरोपी साधु सिंह धर्मसोत के लड़के के लिए करीब 60 लाख के प्लॉट को 25 लाख में खरीद करने के लिए दिखाने में मदद की गई है।