फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Victims' suggestions will be included in flood management projects

Panchkula News: बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं में शामिल होंगे पीड़ितों के सुझाव

Tue, 02 Sep 2025 09:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Victims' suggestions will be included in flood management projects
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। जल स्रोत विभाग की ओर से बनाए जाने वाली भावी बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं में बाढ़ पीड़ितों के सुझावों को शामिल किया जाएगा। यह सुझाव व फीडबैक मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर पीड़ितों से ले रहे हैं। विभाग के आला अफसर व संबंधित जिला प्रशासनिक अफसर भी उनके साथ रहते हैं।
दरअसल पंजाब में बाढ़ की जो स्थिति बनी है, वह सूबे के इतिहास में बड़ी जल त्रासदी है। इस त्रासदी में बचाव व राहत कार्याें के साथ-साथ पंजाब सरकार इस चिंतन-मंथन में भी जुटी है कि आखिरकार बाढ़ की स्थिति इतनी खतरनाक कैसे बन गई। इसके लिए सीएम जहां एक ओर संबंधित विभागों के आला अफसरों से जानकारी जुटा रहे हैं, वहीं मान उन लोगों से भी इसका कारण जानना चाहते हैं, जिन्होंने बाढ़ की मार झेली है।
विज्ञापन

विभिन्न जिलों में दरियाओं के किनारे बसे कई गांव ऐसे हैं, जिनके तटबंध या तो टूट गए या फिर वहां अभी तक तटबंध ही नहीं हैं। बाढ़ पीड़ितों से संवाद के दौरान लोगों ने सीएम मान को बताया कि जो तटबंध उनके गांवों में बने हुए हैं, वे कच्चे हैं और कई जगह मरम्मत की जरूरत है। साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि बाढ़ का पानी कहां से आया और यदि वहां भी तटबंध होते तो स्थिति खतरनाक होने से बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने भी उनके सुझावों को बहुत गंभीरता से सुन रहे हैं। सीएम के अनुसार बाढ़ प्रबंध के इंतजाम पुख्ता थे मगर जिन लोगों ने आफत झेली है, उनका फीडबैक व सुझाव बाढ़ नियंत्रण संबंधित परियोजनाओं को और पुख्ता बनाने में सहायक होंगे। लिहाजा यह देखा जाएगा कि कहां नए बांध बनाने की जरूरत है और कहां नई नहरों का जाल बिछाने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed