{"_id":"604a7c188ebc3e590b34474f","slug":"vaccine-applied-to-438-elderly-and-72-sick-at-nine-centers-pkl-office-news-pkl4068244187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ केंद्रों पर 438 बुजुर्गों और 72 बीमारों को लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ केंद्रों पर 438 बुजुर्गों और 72 बीमारों को लगाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। जिले में बुजुर्गों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के दसवें दिन भी वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह बरकरार रहा। टीका बेशक निजी केंद्रों में लगा पर यहां भी वरिष्ठ नागरिकों की ज्यादा तादाद रही। वीरवार को 900 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें से साठ वर्ष से ज्यादा के 438 नागरिकों को और 45-59 आयु वर्ग के 72 बीमारों को टीका लगाया गया।
वीरवार को टीकाकरण के लिए पंचकूला में धवन अस्पताल, पारस अस्पताल, राफेल्स अस्पताल, राधा देवी पॉलीक्लीनिक, ओजस अस्पताल, मलिक अस्पताल, ईएमएम ईएनएन अस्पताल, पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट और डा. संजीव त्रेहन हास्पिटल में टीकाकरण किया गया। पंचकूला के नौ केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इन केंद्रों में सुबह नौ बजे से साठ वर्ष से ज्यादा के वरिष्ठ नागरिकों का आना शुरू हो गया था।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि साठ वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण लक्ष्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। वीरवार को पंचकूला में कुल 527 टीके लगाए गए। इसमें से 17 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके लगाए गए। साठ वर्ष से ज्यादा वालों को 438 और 45-59 आयु वर्ग में 72 का टीकाकरण किया गया। 900 लोगों को कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।