फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vaccination: Haryana crossed 2.5 crore mark

टीकाकरण : हरियाणा में ढाई करोड़ का आंकड़ा पार

Fri, 22 Oct 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: Haryana crossed 2.5 crore mark
चंडीगढ़। देश में जहां 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है, वहीं हरियाणा में ढाई करोड़ को पार कर गया। वीरवार को प्रदेश में 1.41 लाख लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 1.75 करोड़ लोगों ने पहली और 75 लाख लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का अब दूसरी खुराक पर जोर है। इस माह दोनों खुराक का आंकड़ा 1 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

प्रदेश में 2 करोड़ 51 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1,43,05,865 लोगों को वैक्सीनेट किया चुका है। इस श्रेणी में 1,08,17,768 पहली और 34,88,097 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। 45 से 60 साल की आयु वर्ग के कुल 55,97,122 में से 36,43,730 ने पहली और 19,53,392 ने दोनों डोज ली हैं। 60 साल से अधिक आयु 42,14,542 लोगों को सुरक्षित घेरे में लिया गया है। इनमें से 25,73,658 ने पहली और 16,40,884 ने दोनों डोज ली हैं। इसी प्रकार, फ्रंटलाइन वर्करों की श्रेणी में 5,04,353 को वैक्सीनेट किया जा चुका है। इनमें से 2,51,731 ने पहली और 2,52,622 दोनों टीके लगवा चुके हैं। 4,96,376 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

2077 स्थानों पर चल रहा टीकाकरण
इस समय पूरे प्रदेश में 2077 स्थानों पर टीकाकरण चल रहा है। इनमें से 2013 सरकारी और 64 निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। गुरुग्राम 34 लाख और फरीदाबाद 24 लाख टीकाकरण के साथ अव्वल हैं, जबकि सबसे पीछे नूंह 4 लाख और चरखीदादरी में 6 लाख लोगों ने कोरोना रोधी खुराक ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल और विज ने दी बधाई
देश में टीकाकरण का 100 करोड़ और प्रदेश में ढाई करोड़ का आंकड़ा छूने पर प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों, मेडिकल स्टाफ और धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं बधाई के पात्र हैं। विज ने प्रदेशवासियों से अपील की कि जो लोग टीका लगवाने से रह गए हैं, वे खुराक जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed