{"_id":"5dc3302d8ebc3e5b5a31d65f","slug":"ut-administration-looking-for-other-avenues-to-connect-chandigarh-to-panchkula-panchkula-news-pkl3560647120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला को चंडीगढ़ से जोड़ने के लिए अन्य रास्ते तलाश रहा यूटी प्रशासन, सिर्फ दो सड़कें हैं अभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला को चंडीगढ़ से जोड़ने के लिए अन्य रास्ते तलाश रहा यूटी प्रशासन, सिर्फ दो सड़कें हैं अभी
Thu, 07 Nov 2019 11:31 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला से चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए यूटी प्रशासन अन्य वैकल्पिक रास्तों की तलाश कर रहा है। एडवाइजर मनोज परिदा ने पंचकूला की ओर से कुछ नए रास्ते तलाशने के लिए इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश दिए हैं, ताकि पंचकूला से चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को ज्यादा विकल्प मिल सकें। इससे सड़कों पर लगने वाला जाम भी कम होगा। सूत्रों के अनुसार इंजीनियरिंग विभाग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।
एडवाइजर मनोज परिदा से कई लोगों ने पंचकूला के लिए नए रास्ते बनाने की मांग की थी। लोगों का तर्क है कि मोहाली से चंडीगढ़ में आने जाने के लिए कुल 8 रास्ते हैं, जबकि पंचकूला से सिर्फ दो हैं। एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि उन्होंने मोहाली की तरह ही ट्रैफिक को स्मूथ रखने के लिए पंचकूला की ओर से भी इंजीनियरिंग विभाग को रास्ते तलाशने को कहा है। विभाग इसके लिए जल्द ही सर्वे कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
इसके बाद प्रशासक से मंजूरी लेकर इन पर काम शुरू किया जाएगा। हालांकि, पंचकूला से एक नए रास्ते पर पहले ही काम चल रहा है। यह रास्ता कलाग्राम के पीछे की ओर से निकल कर इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में निकलेगा। फिलहाल, यहां पर रेलवे की तरफ से कुछ काम किया जा रहा है, इसलिए इसके शुरू होने में काफी समय लग सकता है। लिहाजा, तब तक प्रशासन को नए विकल्प तलाशने होंगे।
विज्ञापन
अभी सिर्फ यही दो रास्ते
पंचकूला से चंडीगढ़ में दाखिल होने के लिए वर्तमान में अभी सिर्फ दो ही विकल्प है। पहला, लोग हाउसिंग बोर्ड चौक से होते हुए चंडीगढ़ के कलाग्राम की ओर दाखिल होते हैं। इस रास्ते पर सुबह और शाम जाम की स्थिति बन जाती है। पंचकूला की ओर से दूसरा रास्ता इंडस्ट्रियल एरिया पंचकूला की ओर से मौली जागरां के पीछे से निकलता है जो आगे आकर चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर मिलता है।
इस रूट पर भी सुबह और शाम काफी भीड़ होती है। रोजाना हल्लोमाजरा चौक पर जाम लगता है क्योंकि यहां पर जीरकपुर से आने वाला ट्रैफिक और पंचकूला से आने वाला ट्रैफिक दोनों हल्लोमाजरा चौक पर जमा हो जाते हैं। इन दो रास्तों के अलावा फिलहाल पंचकूला से आने वाले लोगों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।