फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   UPSC asked when Haryana's DGP will be relieved, tell the date

यूपीएससी ने पूछा डीजीपी को कब रिलीव करोगे तारीख बताओ

Thu, 08 Jul 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
UPSC asked when Haryana's DGP will be relieved, tell the date
चंडीगढ़। यूपीएससी ने हरियाणा में नए डीजीपी का नाम उजागर करने से पहले डीजीपी मनोज यादव को रिलीव करने की तारीख पूछी है। यूपीएससी ने राज्य सरकार से यह पूछा गया है कि बताओ हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव कितनी तारीख को रिलीव किए जाएंगे। यह जानकारी मांगे जाने के बाद हरियाणा सरकार ने डीजीपी मनोज यादव को रिलीव किए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यादव स्वयं भी जल्दी आईबी में वापिस जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने पिछले महीने आईबी में वापस जाने की इच्छा जताई थी। प्रदेश सरकार ने मनोज यादव के आवेदन को स्वीकार करते हुए नए डीजीपी की नियुक्ति तक मनोज यादव को इसी पद पर बने रहने के लिए कहा था। गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश के बाद प्रदेश के गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने 7 आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल बनाकर सरकार को भेज दिया है। हालांकि आमतौर पर यूपीएससी को भेजे जाने वाले पैनल में 5 संभावित अधिकारियों का नाम शामिल होता है लेकिन हरियाणा ने वरिष्ठता के आधार पर सात आईपीएस अधिकारियों का नाम शामिल किया है। इनमें से दो अधिकारी अगले महीने रिटायर्ड होने जा रहे हैं। हरियाणा काडर में इस समय सबसे वरिष्ठ 1984 बैच के आईपीएस एसएस देसवाल हैं। देसवाल सितंबर 2018 से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह इस समय आईटीबीपी के महानिदेशक हैं। दूसरे नंबर पर 1986 बैच के आईपीएस केके सिंधू हैं। यह दोनों अधिकारी अगस्त में रिटायर्ड हो जाएंगे। ऐसे में इनका नाम केवल वरिष्ठता के आधार पर ही पैनल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नियमानुसार जिस आईपीएस की कम से कम 6 महीने की नौकरी बकाया है वही डीजीपी तैनात हो सकता है। इसके बाद पैनल में 1988 बैच के आईपीएस पीके अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा 1989 बैच के आईपीएस मोहम्मद अकील तथा आरसी मिश्रा के अलावा 1990 बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर और देशराज सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed