फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Uproar: Fire set off flag at religious place, ASI attacked with sword

हंगामा : धार्मिक स्थल पर झंडा उतार लगाई आग, एएसआई के सिर पर किया तलवार से वार

Wed, 02 Feb 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar: Fire set off flag at religious place, ASI attacked with sword
गांव नानकपुर खूंहवाला में हुई घटना में घायल जिले सिंह। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड स्थित गांव नानकपुर खुहवाला में मंगलवार को निहंगों ने एक धार्मिक स्थल पर लगे झंडे को उतारकर आग लगा दी। मामले की सूचना मिलने पर मढ़ावाला चौकी इंचार्ज जिले सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निहंगों ने चौकी इंचार्ज जिले सिंह पर तलवारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वहीं, विवाद में गांव के कई लोग भी घायल हुए हैं। पिंजौर थाना पुलिस ने सात आरोपियों सिमरणजीत सिंह निवासी चमकौर साहिब रोपड़, नवीन सिंह निवासी करनाल, धर्मवीर सिंह निवासी गांव लाडुवाल लुधियाना, सुखविंदर निवासी ढंडारीकलां लुधियाना, मंदीप निवासी गांव शाहपुर, भीम सिंह पिंजौर निवासी, दया सिंह रामपुर जंगी मढावाला पिंजौर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हमले में घायल हुए चौकी इंचार्ज जिले सिंह सेक्टर-6 अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह, डीसीपी मोहित हांडा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने गांव का मुआयना किया और शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया। एसीपी मुकेश जाखड़ ने बताया कि निहंगों ने धार्मिक स्थल पर पहुंचकर धार्मिक झंडे को उतारकर आग लगाई है और पुलिस बल पर जानलेवा हमला किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उपरोक्त निहंगों ने करीब तीन माह पहले भी इसी जगह पर कब्जा करने और झंडा उखाड़ने की कोशिश की थी। उस समय मौके पर भीम सिंह, दया सिंह सहित करीब पांच अन्य निहंग आए थे। इस मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए फेसबुक और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि इस जमीन को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नानकपुर खुहवाला के पूर्व सरपंच धर्मपाल ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा 9 बजे राम किशन ने सूचना दी कि गांव के धार्मिक स्थल पर लगे झंडे को उखाड़कर करीब छह निहंगों ने आग लगा दी है। घटना की जानकारी पुलिस चौकी मढ़ावाला इंचार्ज जिले सिंह को भी दे दी गई है। सूचना मिलते ही जिले सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। वहीं, ग्रामीण देशराज, रामकिशन, भाग सिंह, दिनेश कुमार, प्रभात उर्फ पाशु सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। जब लोगों ने झंडा जलाने का कारण पूछा तो निहंग दया सिंह निवासी रामपुर जंगी ने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। वहीं, मढ़ावाला चौकी इंचार्ज जिले सिंह ने निहंगों को रोकने की कोशिश की तो मंदीप निवासी गांव शाहपुर ने उनके सिर पर तलवार से वार कर दिया। जिससे जिले सिंह घायल हो गए, जबकि दिनेश, प्रभात उर्फ पाशु सहित को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायतकर्ता धर्मपाल की शिकायत पर सिमरणजीत सिंह निवासी चमकौर साहिब रोपड़, नवीन सिंह निवासी करनाल, धर्मवीर सिंह निवासी गांव लाडुवाल लुधियाना, जत्थेदार सुखविंदर निवासी ढंडारीकलां लुधियाना, मंदीप निवासी गांव शाहपुर, भीम सिंह पिंजौर निवासी, दया सिंह रामपुर जंगी मढावाला पिंजौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। - रामपाल, एसएचओ पिंजौर थाना

माढ़ावाला पुलिस चौकी इंचार्ज जिले सिंह पर तलवार से हमला किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की तरफ से मामले की जांच जारी है। - मोहित हांडा, डीसीपी, पंचकूला।

 गांव नानकपुर खुहवाला में पुलिस ने की नाकाबंदी।

गांव नानकपुर खुहवाला में पुलिस ने की नाकाबंदी। - फोटो : PKL OFFICE

धार्मिक झंडा जलाने के बाद हुए विवाद को सुलझाते जिले सिंह चौकी इंचार्ज मढ़ावाला।

धार्मिक झंडा जलाने के बाद हुए विवाद को सुलझाते जिले सिंह चौकी इंचार्ज मढ़ावाला।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed