फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Up to 10 apply for national water award

राष्ट्रीय जल अवॉर्ड के लिए 10 तक करें आवेदन

Sat, 30 Jan 2021 01:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Up to 10 apply for national water award
पंचकूला। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जल प्रबंधन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, पंचायतों, विभागों को तीसरा राष्ट्रीय जल अवॉर्ड 2020-21 प्रदान करने के लिए 10 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि यह अवॉर्ड विशेषकर जल भूमि दोहन, जल संरक्षण, रिसाइकिल ऑफ वाटर एवं जल प्रबंधन स्त्रोत के लिए बेहतर कार्य करने वाली संस्थाओं, विभागों, पंचायतों को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए केंद्रीय भूमि जल बोर्ड को नोडल एजेंसी बनाया गया है।
विज्ञापन

अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए वेबसाइट www.mowr.gov.in Øæ www.cgwb.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। जल अवॉर्ड में बेस्ट राज्य को 3 अवॉर्ड प्रशस्ति पत्र के साथ ट्राफी, बेस्ट जिला के लिए 5 जोन में 2 अवॉर्ड प्रशस्ति पत्र के साथ ट्रॉफी एवं बेस्ट विलेज पंचायत एवं बेस्ट अर्बन लोकल बॉडी में प्रथम पुरस्कार में 2 लाख, द्वितीय पुरस्कार में 1.50 लाख रुपये व तीसरे पुरस्कार में एक लाख रुपये की नकद राशि शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा बेस्ट स्कूल, बेस्ट इंस्टीच्यूशन, धार्मिक संगठन, बेस्ट इंडस्ट्री, बेस्ट रजिस्टर्ड एनजीओ, बेस्ट वाटर यूजर एसोसिएशन को भी इसी प्रकार नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार बेस्ट प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समाचार पत्र, मैगजीन, टीवी शो में भी दो लाख, 1.50 लाख व एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed