{"_id":"6276d7819fe4ee6c1b69bb7d","slug":"unknown-vehicle-hit-four-animals-one-cow-and-calf-died-pkl-office-news-pkl449947349","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने चार पशुओं को मारी टक्कर, एक गाय और बछड़े की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने चार पशुओं को मारी टक्कर, एक गाय और बछड़े की मौत
विज्ञापन
पंचकूला। बीड़ घग्गर पुल के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने चार पशुओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक गाय और बछड़े की मौत हो गई। इसके बाद यहां से गुजर रही एक युवती ने घायल दोनों पशुओं के उपचार के लिए सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर और निजी एनजीओ को फोन करके मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद युवती ने संबंधित विभाग और एनजीओ के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में युवती स्वाति कौशिक ने बताया कि वह शनिवार को सुबह अपने भाई को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिए छोड़ने जा रही थी। जब वह घग्गर पुल के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने चार पशुओं को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और वहां से फरार हो गया। इन घायल पशुओं में एक गाय और एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद स्वाति कौशिक ने बताया कि उन्होंने और उनके भाई ने घायल गाय और बछड़े की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर-112 पर फोन किया और एनिमल रेसक्यू, डॉक्टर और एंबुलेंस की मांग की। लेकिन अंत में मौके पर केवल पुलिस ही पहुंची। इतनी देर में गाय और बछड़े ने दम तोड़ दिया। बाकी की तीन गाय जख्मी हैं। उन्होंने पंचकूला और चंडीगढ़ के तमाम जानवरों से संबंधित एनजीओ, अस्पताल, रेस्क्यू, सरकारी अस्पताल में मदद की गुहार लगाई। उन्होंने तमाम निजी अस्पताल से भी मदद मांगी। लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। इस कारण दोनों पशुओं की मौत हो गई। स्वाति कौशिक ने शिकायत में यह भी बताया कि वह इसके लिए जिम्मेदार उन सभी संबंधित विभागों और लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहती हैं जो इनसे जुड़े हैं। जिससे गाय माता और अन्य किसी भी घायल पशु और जानवर की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस हादसे में अगर किसी भी जिम्मेदार विभाग और एनजीओ ने अपनी ड्यूटी सही ढंग से की होती तो शायद गाय और बछड़े की जान बच सकती थी।