फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Uniform, shoe and night allowance of Haryana roadways personnel will increase.

हरियाणा : रोडवेज कर्मियों का वर्दी, जूता और रात्रि भत्ता बढ़ेगा, बेड़े में बसें बढ़कर 5300 होंगी

Tue, 12 Jul 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Uniform, shoe and night allowance of Haryana roadways personnel will increase.
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों का वर्दी, जूता और रात्रि भत्ता बढे़गा। डिपो में कार्यरत लिपिकों की 30-30 साल से पदोन्नति न होने के मामले में संयुक्त निदेशक परिवहन की अध्यक्षता में समिति गठित कर दी गई है। रोडवेज बसों का बेड़ा 4500 से बढ़ाकर 5300 किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने सोमवार को हरियाणा राज्य परिवहन की 10 प्रमुख यूनियनों के साझा मोर्चा के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में 30 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की गई। यूनियन प्रतिनिधियों से वेतन विसंगति के केस समिति के सामने प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। विर्क ने कहा कि बसें बढ़ाने का अनुमोदन मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री ने कर दिया है। 809 साधारण बसों की बॉडी एचआरईसी गुरुग्राम में बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

150 एचवीएसी और 125 मिनी बसें खरीदने का टेंडर जारी कर दिया है। 800 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल करने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री मंजूर कर चुके हैं। चालक संघ ने नई बसों की बॉडी में सुधार के लिए सुझाव दिए। इस पर प्रधान सचिव ने तुरंत महाप्रबंधक एचआरईसी गुरुग्राम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विर्क ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा किया जा रहा है। बीते तीन साल में रिकार्ड पदोन्नतियां हुई हैं। यूनियन प्रतिनिधियों ने बैठक के लिए समय देने और मांगों पर चर्चा कर के लिए सरकार का धन्यवाद किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन में लगभग 16 यूनियन हैं, इसमें से 10 प्रमुख यूनियनों ने मिलकर साझा मोर्चा बनाया है। यह मोर्चा कर्मचारियों की लंबित मांगों पर बातचीत व समाधान के लिए विभाग से लगातार बैठकें कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed