फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Unemployment allowance can be available soon under MNREGA in Punjab

पंजाब में मनरेगा के तहत जल्द मिल सकता है बेरोजगारी भत्ता

Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Unemployment allowance can be available soon under MNREGA in Punjab
चंडीगढ़। कामगारों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाने के बाद अब पंजाब सरकार ने मनरेगा के तहत पंजीकृत मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता देने की तैयारी की है। पंजाब सरकार अब जल्द ही मजदूरों को यह तोहफा दे सकती है। इसके लिए विभाग ने नियमों में फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि राज्य में मनरेगा के तहत मजदूरों को जल्द ही बेरोजगारी भत्ता मिल सकता है। सरकार जल्द ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पंजीकृत श्रमिकों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बेरोजगारी भत्ता के लिए नियमों को अधिसूचित कर सकती है।
विज्ञापन

इसको लेकर पंजाब ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक संजीव गर्ग ने कहा कि राज्य के वित्त विभाग ने बेरोजगारी भत्ते के लिए नियमों और विनियमों को अधिसूचित करने के लिए बजट राशि को मंजूरी दे दी है। हमें उम्मीद है कि एक या दो सप्ताह में नियमों को अधिसूचित कर दिया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब सरकार ने मजदूर वर्ग की न्यूनतम आय में बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed