फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Undisclosed cut: Farmers' nights cut in the fields, electricity cuts are suffering, irrigation is not happening, farmers are worried

अघोषित कट: खेतों में कट रही किसानों की रातें, बिजली कटों से हैं बेहाल, नहीं हो पा रही सिंचाई, किसान परेशान

Sun, 30 May 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Undisclosed cut: Farmers' nights cut in the fields, electricity cuts are suffering, irrigation is not happening, farmers are worried
बरवाला। भीषण गर्मी में अघोषित कटों से बरवाला क्षेत्र के लोग परेशान हैं। घरों के अलावा खेतों में सिंचाई के लिए भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण जहां घरों में लोगों को आराम नहीं है, वहीं सिंचाई के लिए दिन और रात का समय बिजली के इंतजार में लोगों का खेतों में ही गुजर रहा है। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा गठबंधन सरकार ने ग्रामीणों को 24 घंटे घरेलू बिजली आपूर्ति का दावा किया। म्हारा गांव जगमग योजना के तहत हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था। इसके लिए घरों के बाहर मीटर लगा दिए थे, बावजूद इसके अघोषित कटों से इन लोगों के हाल बेहाल हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में अघोषित कट लगाकर लोगों से खिलवाड़ किया जा रहा है। कस्बा वासी रणदीप सिंह, वकील सिंह, दर्शन सिंह, नया गांव वासी सुखदेव सिंह, अमरजीत सिंह, देवराज, भरैली वासी, रघुवीर सिंह और भगवानपुर वासी गुरनाम सिंह ने बताया कि तपती गर्मी में अघोषित कट लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। इन लोगों का कहना है कि दिन-रात में बिजली के लंबे-लंबे कट लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब बिजली उपभोक्ता अपना पूरा बिजली का बिल भर रहे हैं, तो फिर ऐसे में बिजली निगम अघोषित कट लगाकर क्यों उनको प्रताड़ित कर रहा है। अघोषित कटों से लोगों को पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मनमानी कर रहा निगम, नहीं दी जाती सूचना
ग्रामीणों ने कहा कि बिजली निगम की तरफ से उपभोक्ताओं को बिजली कट की पहले से कोई सूचना भी नहीं दी जाती। निगम मनमर्जी से कट लगा रहा है। वही किसानों को सिंचाई के लिए दी जाने वाली बिजली का भी बुरा हाल है। उसमें भी अघोषित कट लगाए जाते हैं। किसानों को खेतों की बिजली सप्लाई की भी पहले से कोई सूचना नहीं दी जाती है। इससे लोग पूरा दिन अपने खेतों में फसलों को पानी देने के लिए खेतों में गुजारने को मजबूर हैं। क्षेत्र के लोगों और किसानों ने सरकार और बिजली निगम से म्हारा गांव जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed