फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two snatching accused arrested

झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Jun 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two snatching accused arrested
पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान विक्की वासी सूर्या नगर दिल्ली और सुमित कुमार निवासी करनाल के रूप में हुई है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन केे रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्की पर 5000 रुपये का इनाम है। वह पंचकूला के अन्य मामलों में आरोपी भगोड़ा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्की के साथ मिलकर आरोपी सुमित ने बीते 4 जून को सेक्टर-16 में चेन झपटी थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्की पर 100 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। वह अब तक 40 मामलों में बरी हो चुका है। आरोपी विक्की कुमार ने 2004 से 2016 के बीच में मोहाली और पंचकूला में कई झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया। वह जीरकपुर व पंचकूला में किराए पर रहता था। पुलिस ने आरोपियों से बरामदगी करने के लिए दो दिन का रिमांड लिया है। उनसे पूछताछ के आधार पर कई जगह दबिश दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed