फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two people injured in canter-auto collision under Sector-20 flyover

Panchkula News: सेक्टर-20 फ्लाईओवर के नीचे कैंटर-ऑटो टक्कर में दो लोग घायल

Mon, 25 Dec 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in canter-auto collision under Sector-20 flyover
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे सेक्टर-20 फ्लाईओवर के नीचे कैंटर और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान अनूप और कमल फतेहपुर सेक्टर-20 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे सोलन से कैंटर चालक जीरकपुर जा रहा था। जब वह सेक्टर-20 फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक लाइट के समीप पहुंचा तभी सेक्टर-14 से सब्जी लेकर आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और कैंटर सड़क किनारे फुटपाथ पर चढ़ गया। ऑटो में सवार दो लोग फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और डायल-112 को सूचना दी।
विज्ञापन

डायल-112 की टीम मौके पर पहुंचीं और घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। ऑटो चालक अनूप को गंभीर चोट लगी है। डायल-112 ने घटना की जानकारी सेक्टर-20 थाने को दी। मौके पर जांच अधिकारी पहुंचे और दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया। पुलिस वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed