{"_id":"693b2341dc63ecad36066c7e","slug":"two-liquor-smugglers-arrested-near-tabor-65-cases-of-illicit-liquor-recovered-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20912-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टाबर के नजदीक पकड़े गए दो शराब तस्कर, 65 पेटी अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टाबर के नजदीक पकड़े गए दो शराब तस्कर, 65 पेटी अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
रायपुररानी। पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव टीम ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार शराब तस्करों को टाबर के नज़दीक गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार, पुत्र ओमप्रकाश, निवासी जगाधरी और सागर, पुत्र काबल सिंह, निवासी थानेसर के रूप में हुई है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार, 6 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चंडीगढ़ से अवैध शराब भरकर पंचकूला होते हुए यमुनानगर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मंदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ गांव टाबर के पास नाकाबंदी की।
आरोपियों ने पुलिस को देखकर कार की लाइट बंद कर दी और वाहन को पीछे मोड़कर पास के पेट्रोल पंप पर रोककर भाग गए। नाकाबंदी टीम ने कार को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें से 65 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
इसके बाद 10 दिसंबर को दोनों आरोपियों को टाबर के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी यह अवैध शराब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र में बेचने वाले थे।
आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि इस शराब तस्करी नेटवर्क में और कौन शामिल हैं और अवैध शराब की सप्लाई किस-किस क्षेत्र में फैली हुई है।