फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two lakhs were cheated in the name of trading in the company

Panchkula News: कंपनी में ट्रेडिंग के नाम पर दो लाख ठगे

Sat, 26 Jul 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs were cheated in the name of trading in the company
पंचकूला। कालका के परेड मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कंपनी में ट्रेडिंग के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी हुई है। ठगों ने पीड़ित से एक लाख कैश और बाकी रकम बैंक से ट्रांसफर कराई है। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित रिशु मोचन ने मामले की शिकायत डीसीपी से की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रिशु बताया कि वह कालका में गांधी चौक पर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। उनका पुराना जानकार सुमित हार्ड कोर नाम से पुरानी सब्जी मंडी गांधी चौक कालका मील पर जिम चलाता है। सुमित ने उनसे कहा कि वह क्रिप्टो में प्राॅफिट गेन नामक कंपनी में ट्रेडिंग करता है। इसमें पैसा लगाकर हर महीने मोटा पैसा कमा सकते हैं। सुमित ने उनसे एक-एक लाख की दो आईडी लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को आरोपी ने कंपनी के साथी ऋषिकेश के विनोद कुमार, गाजियाबाद के योगेश अन्य से मिलाया था। इसके बाद उन्हें भरोसा हो गया। इसके बाद उन्होंने 50, 50 हजार रुपये का ट्रांसफर बैंक से कराया। वहीं, एक लाख रुपये 24 फरवरी को पड़ोसी मुकेश ग्रोवर के सामने दिए थे। इसके बाद आरोपी सुमित ने उनका फोन नंबर उठाना शुरू कर दिया। जब किसी अन्य नंबर से फोन किया तो गाली देते हुए धमकी दी। पीडित की शिकायत के आधार पर थाना कालका में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed