{"_id":"62d1bf8e43c9a71b503a5570","slug":"two-lakhs-cheated-in-the-name-of-buying-two-iphones-and-a-refrigerator-online-pkl-office-news-pkl456690085","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन दो आई फोन और एक रेफ्रिजरेटर खरीदने के नाम पर ठगे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन दो आई फोन और एक रेफ्रिजरेटर खरीदने के नाम पर ठगे दो लाख
विज्ञापन
पंचकूला। दो आई फोन और एक रेफ्रिजरेटर खरीदने के नाम पर ऑनलाइन दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एमडीसी सेक्टर-4 निवासी सेवानिवृत्त कर्नल आरके कंवर की शिकायत पर एमडीसी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेवानिवृत्त कर्नल आरके कंवर ने बताया कि उन्होंने बीट फॉक्स इंटरप्राइजेज के नाम से एक ऑनलाइन कंपनी देखी, जो कि प्रकाश, सुनीता और दुर्गी की ओर चलाई जा रही थी।
इस कंपनी की ओर से इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्ट्स की सेल-परचेज का काम किया जा रहा था। इस कंपनी के बारे में मेरे बेटे को जानकारी मिली थी और इसके बाद उसने इस कंपनी के बारे में मुझे भी बताया। मेरे बेटे ने ने इस ऑनलाइन कंपनी पर एक आईफोन की बुकिंग की और इसकी पेमेंट भी बुकिंग के समय ही कर दी। इसके बाद कंपनी की ओर से आईफोन की डिलीवरी समय पर मिल गई।
इसके बाद कंपनी पर विश्वास होने के बाद मेरे बेटे ने दो और आई फोन और एक रेफ्रिजरेटर की इसी कंपनी में ऑनलाइन बुकिंग करके साथ ही इनकी दो लाख रुपये की पेमेेंट भी कर दी। इसके बाद जिस दिन कंपनी की ओर से सामान डिलीवर होना था उस तय समय पर नहीं हुआ। इसके बाद मेरे बेटे ने कंपनी के लोगों के मोबाइल पर कॉल की लेकिन उनका फोन नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दे दी।