{"_id":"6a28770506a96108fd0bac7b","slug":"two-female-staff-members-remained-trapped-in-the-lift-at-the-women-and-child-hospital-for-25-minutes-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23862-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वुमन एंड चाइल्ड अस्पताल की लिफ्ट में 25 मिनट फंसी रहीं दो महिला कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वुमन एंड चाइल्ड अस्पताल की लिफ्ट में 25 मिनट फंसी रहीं दो महिला कर्मी
विज्ञापन
मदर एंड चाइल्ड केयर बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसे स्टाफ को बाहर निकलता लिफ्ट कर्मचारी।
नवनिर्मित अस्पताल में तकनीकी खराबी से मची अफरा-तफरी, लिफ्ट ऑपरेटर ने सुरक्षित निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल परिसर स्थित नवनिर्मित वुमन एंड चाइल्ड अस्पताल में मंगलवार को लिफ्ट अचानक बंद होने से दो महिला कर्मचारी करीब 25 मिनट तक उसमें फंसी रहीं। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर लिफ्ट ऑपरेटर ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सुबह करीब 11:30 बजे गायनी वार्ड की फोर्थ क्लास कर्मचारी अनिता और नर्सिंग स्टाफ सदस्य लक्की दूसरी मंजिल से लौटते समय लिफ्ट में सवार हुई थीं। इसी दौरान लिफ्ट का दरवाजा लॉक हो गया और वह बीच में ही बंद हो गई। हालांकि लिफ्ट के अंदर बिजली और पंखा चालू रहे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
घटना की सूचना मिलने पर गायनी वार्ड की सिक्योरिटी इंचार्ज रितू ने लिफ्ट ऑपरेटर से संपर्क करने का प्रयास किया। बाद में लिफ्ट ऑपरेटर विशाल शर्मा मौके पर पहुंचे और चाबी की मदद से डोर लॉक खोलकर दोनों कर्मचारियों को बाहर निकाला। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 25 मिनट का समय लगा। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद दोनों महिला कर्मचारी घबराई हुई थीं। एहतियात के तौर पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। अस्पताल में मरीजों और स्टाफ की सुविधा के लिए सात लिफ्ट लगाई गई हैं तथा उनके संचालन के लिए आठ लिफ्ट ऑपरेटर तैनात हैं। बताया गया कि जिस लिफ्ट में यह घटना हुई, उसे फिलहाल स्टाफ और मरीजों के उपयोग के लिए खोला गया था।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.एस. चौहान ने बताया कि दूसरी मंजिल तक जाने वाली लिफ्ट को अभी नियमित संचालन में नहीं लिया गया था। तकनीकी परीक्षण पूरा होने के बाद ही इसे पूरी तरह शुरू किया जाना था। लिफ्ट बंद होने के कारणों की तकनीकी जांच करवाई जाएगी।