{"_id":"664156abd4523f0edb09e9d6","slug":"two-distilleries-of-country-liquor-caught-illegally-51-bottles-of-liquor-and-345-liters-of-liquor-recovered-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-111922-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध रूप से देशी शराब की दो भट्ठियां पकड़ीं, 51 बोतल शराब और 345 लीटर लाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध रूप से देशी शराब की दो भट्ठियां पकड़ीं, 51 बोतल शराब और 345 लीटर लाहन बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला-पिंजौर। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को पिंजौर और टांगरी नदी में दो जगह कार्रवाई कर अवैध रूप से बनाई जा रही देशी शराब की दो भट्ठियां पकड़ी हैं। टांगरी में पुलिस ने आरोपी अली निवासी गांव नग्गल को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि पिंजौर में आरोपी फरार हो गया। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर कर रही है। दोनों की जगह पुलिस ने 51 बोतल अवैध शराब और 345 लीटर लाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को क्राइम ब्रांच-19 की टीम रामगढ़ मुख्य हाईवे पर गश्त कर रही थी। उसी दाैरान गुप्त सूचना मिली कि टांगरी नदी के पास खाली जगह में भट्ठी बनाकर अवैध रूप से शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने नदी में झाड़ियों के बीच देशी शराब बनाने के लिए भट्ठी बनाई हुई थी। पुलिस ने मौके से 51 बोतल अवैध शराब और 145 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि आरोपी के साथ कितने लोग शामिल हैं। शराब कहां-कहां सप्लाई करता था। क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज योगविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अभी मामले में जांच जारी है।
नदी से धुआं उठते देख जांच करने पहुंचे तो मिली शराब की भट्ठी
पिंजौर। पिंजौर-रायतन क्षेत्र के गांव रायपुर के समीप पुलिस ने नदी में देशी शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी है। मौके से पुलिस ने 200 लीटर लाहन भी बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नदी में अवैध रूप से देशी शराब की भट्ठी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव रायपुर के समीप नदी से धुआं उठता नजर आया। आग लगने की आशंका के चलते जब वे धुआं उठने वाले क्षेत्र के पास पहुंचे तो वहां खड़ा एक व्यक्ति उनको देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसको पकड़ने की कोशिश की परंतु आरोपी नदी का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस के अनुसार जब वे मौके पर पहुंचे तो भट्ठी पर आधा कटा लोहे का ड्रम रखा हुआ था। उसके नीचे आग जल रही थी। पुलिस ने भट्ठी पर रखे ड्रम को उतार कर चेक किया तो भीतर से शराब की जैसी गंध आ रही थी। ड्रम के भीतर गर्म लाहन को ठंडा कर चेक किया तो ड्रम में से करीब 200 लीटर लाहन के साथ पुलिस ने भट्ठी पर रखा सिल्वर का पतीला, एक सिल्वर का टोपीनुमा छोटा बर्तन, प्लास्टिक पाइप, ड्रम में रखी लाहन बरामद की। पिंजौर थाना प्रभारी सोमवीर ढाका का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छानबीन जारी है।