{"_id":"6101682b501afd2987650244","slug":"two-children-trapped-into-ghaggar-river-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: घग्गर नदी के तेज बहाव में फंसे दो बच्चे, खुद को बचाने की करते रहे कोशिश, लोगों ने बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: घग्गर नदी के तेज बहाव में फंसे दो बच्चे, खुद को बचाने की करते रहे कोशिश, लोगों ने बाहर निकाला
Wed, 28 Jul 2021 08:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 08:13 PM IST
सार
हरियाणा के पंचकूला में घग्गर नदी में पानी के तेज बहाव में दो बच्चे फंस गए। काफी देर तक दोनों ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अंत में आसपास के लोगों ने दोनों को सकुशल बाहर निकाला। बता दें कि पहाड़ों में हो रही जमकर बारिश की वजह से घग्गर नदी इन दिनों उफान पर है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीती रात से हो रही बारिश के चलते बुधवार को घग्गर नदी में दो नाबालिग पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए। दोनों बच्चों ने खुद को बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। नदी के बीचोंबीच फंसे दोनों बच्चों का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बच्चे खुद को पानी से बाहर निकालने के प्रयास में जुटे है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दोनों नाबालिगों को सही सलामत बाहर निकाला। बता दें कि बीते 12 घंटे से ज्यादा समय से चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में बरसात हो रही है। ऐसे में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं नदियां और नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन
बुधवार को घग्गर नदी भारी बारिश के चलते उफान पर है। पंचकूला के सेक्टर - 27 में घग्गर नदी की धारा में दो बच्चे फंस गए। दोनों बच्चे घग्गर नदी के तेज बहाव के बीच करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। दोनों ने खुद को पानी में बहने से बचाने के लिए कई प्रयास किए। नदी के बीच एक ऊंची जगह पर खड़े होकर दोनों ने खुद को बचाने की कोशिश की। इसी बीच स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाने के लिए प्रयास शुरू किया और अंत में बच्चों को सुरक्षित पानी के बहाव से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने लगाई धारा 144
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा ने कहा कि धारा 144 लागू कर नदियों के पास जाने पर रोक लगा दी गई है। बरसात के मौसम में नदी-नालों का बहाव तेज हो जाता है। कुछ लोग नदियों के किनारे पर नहाते हैं।
डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि पुलिस की टीम समय-समय पर अपने इलाके के नदी किनारों पर जाकर गस्त करेगी। अगर कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ धारा 188 आइपीसी के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस थाना संबंधित नदी क्षेत्र में जाकर पीसीआर द्वारा चेतावनी भी जारी करेगी।