फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two and a half year old child fell from the stairs in Kalka, died

कालका में सीढ़ियों से गिरा ढाई वर्षीय बच्चा, मौत

Wed, 23 Feb 2022 12:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two and a half year old child fell from the stairs in Kalka, died
कालका। अप्पर मोहल्ला में सीढ़ियों से गिरने पर ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस की ओर से मामले में धारा 174 की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक अभिजित का परिवार नगर परिषद कार्यालय के साथ लगती गली में किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां सुबह अपने काम पर चली गई थी। वहीं, करीब डेढ़ बजे उसका बड़ा भाई तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने के लिए चला गया। उधर, अभिजित भी अपने भाई के पीछे निकल पड़ा जोकि दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे गिर गया। इस दौरान उसके माथे पर चोट आई। बड़े भाई ने उसके माथे पर से खून साफ कर उसे कमरे में लेटा दिया। दोपहर के समय उनके कमरे के साथ रह रहे किराएदार ने बेसुध हालत में पड़े बच्चे को देखा। इसके बाद उसे कालका एसडीएच ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed