फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused who committed snatching incidents arrested

Panchkula News: स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused who committed snatching incidents arrested
पंचकूला। स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप और आशु मौलीजागरा चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। इनके पास से तीन मोटरसाइकिल, स्नैच किए हुए बैग और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ में तीन स्नैचिंग की वारदातों का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


-पहली वारदात आरोपियों ने 13 अगस्त को सेक्टर-9 में की थी। सेक्टर-11 निवासी दृष्टि मदान अपने भाई को सेक्टर-9 पंचकूला स्कूल से लेने के लिए जा रही थी। तभी सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवक उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए।
विज्ञापन


-दूसरी वारदात भी सेक्टर-9 में ही की गई थी। सेक्टर-16 निवासी सुषमा डोगरा 13 अगस्त को सेक्टर-9 में अपने किसी काम के लिए आई हुई थी। उन्होंने हैंंडबैग ले रखा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और भाग गए। उनके बैग में दो मोबाइल फोन और पैसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तीसरी वारदात भी सेक्टर-9 में ही की गई। सेक्टर-4 निवासी अनीता 13 अगस्त को अपने किसी काम से पैदल सेक्टर-9 पंचकूला जा रही थी। जब वह निजी स्कूल के पास पहुंचीं तो पीछे से मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उनके हाथ में पर्स छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed