फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused arrested for taking gold loan by keeping fake jewelery in bank

बैंक में नकली ज्वेलरी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 May 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for taking gold loan by keeping fake jewelery in bank
पंचकूला। नकली ज्वेलरी बैंक में रखकर लोन लेने के मामले में दो आरोपियों को सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीमा बंसल और विशाल बंसल निवासी गांव सुखोमाजरी पिंजौर के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच इस मामले में तफ्तीश कर रही है। फेडरल बैंक के मैनेजर सौरभ जैन ने बताया दोनों आरोपियों ने बैंक में नकली ज्वेलरी रखकर लोन ले रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में महिला मंजीत कौर के पकड़े जाने के बाद नकली सोना रखकर लोन लेने का मामला सामने आया है। महिला ने 53.3 ग्राम सोना बैंक में गिरवी रखने का नाटक कर 1.58 लाख का लोन लिया था। इसमें एक चूड़ी और दो चेन होने की बात सामने आई थी। सीमा बंसल और विशाल बंसल ने यह नकली ज्वेलरी रखवाने के लिए महिला मंजीत कौर को इस धोखाधड़ी में शामिल किया था। पुलिस ने बताया की जिला अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन का रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने केस कालका थाने में दर्ज किया था। इस मामले की जांच सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed