फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Operation of 20 buses stopped during the Corona period, people are facing problems

परेशानी : कोरोना काल में 20 बसों का संचालन बंद, लोगों को हो रही परेशानी

Mon, 03 Jan 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Operation of 20 buses stopped during the Corona period, people are facing problems
पंचकूला। कोरोना काल के दौरान जिले में 20 बसों का संचालन बंद हो गया। बसों के बंद होने के कारण अब लोगों को 20 मिनट की जगह तीन घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। शहर में बसों की संख्या कम होने के कारण लोगों को आवागमन में भी परेशानी होने लगी है। शहर में निगम द्वारा 52 बस स्टैंड बनाए हैं। इसमें रूट चार्ट भी लगाए हैं। रूट चार्ट लगाने के बाद अब यहां से बसों के संचालन के लिए शहर के लोगों को तीन घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या का निदान अभी तक नहीं हो पाया है। समस्या का निदान नहीं हो पाने के कारण शहर के लोगों को बसों का सफर नहीं भा रहा है। पंचकूला बस स्टैंड से कोरोना के पहले 130 बसों का संचालन होता था। इसमें 90 बसें लांग रूट पर जाती थीं। वहीं 40 बसें लोकल रूट पर चलती थीं। कोरोना के बाद बसों की संख्या घटाकर 55 हो गई है। इसमें लांग रूट पर 40 और स्थानीय मार्ग पर 15 बसों का संचालन हो रहा है। वहीं सरकारी बसों को 4 बजे के बाद फिर से बंद कर दिया गया है। इस कारण कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी के लिए केवल तीन-तीन बसें चल रही हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग सहित अन्य जगह से नहीं मिल रही बस
शहर के व्यस्त मार्ग में भी तीन घंटे की फ्रीक्वेंसी में बस नहीं मिल रही है। बस नहीं मिलने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शहर के सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12, 14, 15 सहित सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत या अन्य जगहों के लिए बस तीन घंटे में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अदालत के पास बनाया जाए बस स्टाप
प्रशासन, ट्रांसपोर्ट विभाग से हमारी मांग है कि जिला अदालत के बाहर बस स्टाप बनाया जाए। जहां पर बस लोगों को 15 मिनट की फ्रीक्वेंसी में मिले। बसों का संचालन नहीं होने के कारण जिला अदालत में पेशी सहित अन्य जरूरी काम से आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़े। हमारी मांग है कि शहर में तीन की जगह 15 मिनट में बस चलनी चाहिए। - मनोज गौड़, वरिष्ठ वकील, पंचकूला जिला अदालत
बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी तभी जनता का भरोसा बढ़ेगा
बसों की फ्रीक्वेंसी लगातार बढ़ाई जाएगी तभी जनता का भरोसा बढ़ेगा। शहर के सभी बस स्टॉप पर तीन घंटे बाद बस रुकती है। कोरोना काल में बसों का संचालन कम करने के बाद यह हालात पैदा हुए हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि बसों का संचालन बढ़ाया जाए। - सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-15

कोरोना काल में यात्रियों की संख्या को देखकर बसों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। अगर हमें सभी रूट पर यात्री मिलेंगे तो दोबारा बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। - डॉ. विनेश कुमार, जीएम, बस स्टैंड, सेक्टर-5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed