फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: hydraulic platform bad, how will the fire of 150 multi-storey buildings be extinguished

परेशानी : हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खराब, 150 बहुमंजिली इमारतों की कैसे बुझेगी आग

Mon, 21 Mar 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Trouble: hydraulic platform bad, how will the fire of 150 multi-storey buildings be extinguished
पंचकूला। शहर की बहुमंजिली इमारतें आग से सुरक्षित नहीं हैं। जिले की 150 बहुमंजिली इमारतों के ऊपरी हिस्सों में आग लगने की स्थिति में बचाव के कारगर तरीके फायर ब्रिगेड के पास नहीं है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी छिटपुट संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश कर सकते हैं। उनका यह प्रयास कितना कारगर साबित होगा यह तो समय के गर्भ में है। अग्निशमन विभाग के पास आग लगने की स्थिति में इतनी ऊपर तक पानी पहुंचाने का फिलहाल कोई इंतजाम नहीं है। विभाग का हाइड्रोलिक लेडर 13 माह से खराब पड़ा है। एक साल एक माह बाद भी पंचकूला नगर निगम हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की रिपेयरिंग नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन

शहर की बहुमंजिली इमारतों की सुरक्षा रामभरोसे
पंचकूला में 150 बहुमंजिली इमारतें हैं, लेकिन आग लगने पर यह इमारतें सुरक्षित नहीं हैं। पंचकूला का हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खराब हो चुका है। जब तक पंचकूला दमकल विभाग के पास नया हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं आ जाता, तब तक पंचकूला को मोहाली और चंडीगढ़ पर निर्भर रहना पड़ेगा। आग लगने की सूरत में जब तक वहां से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म आएगा तब तक काफी नुकसान हो चुका होगा।
विज्ञापन

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी मिला एक दशक पुराना
पंचकूला को मिलने वाला फायर टेंडर हो या फिर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म, हमेशा पंचकूला के हिस्से में पुराना ही सामान लगा है। 27 फरवरी 2018 को फरीदाबाद से हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म पंचकूला लाया गया था। नौ मंजिला इमारत तक लगी आग को इस हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से बुझाया जा सकता है। यह उपकरण 13 माह से खराब पड़ा है। इसके सेंसर खराब हो गए हैं। इसके सेंसर को सही कराने में करीब दस लाख रुपये का खर्च आएगा। यह हर जगह सही भी नहीं हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग से कुछ समय पहले हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की रिपेयरिंग के लिए फाइल आई थी। इसकी सारी औपचारिकताएं पूरी कर मंजूरी के लिए फाइल विभाग के एक्सईएन के पास भेज दी गई है। - एसके गेरा, एसडीओ, नगर निगम पंचकूला।

दो सप्ताह पहले नगर निगम एसडीओ ऑफिस से फाइल मेरे पास आई थी। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की रिपेयर के लिए टेंडर निकाला जाएगा। मंजूरी के लिए हायर अथॉरिटी को फाइल भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - सुमित मलिक, एक्सईएन, नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed