फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricity's police will now jointly take action against gangsters

बड़ा फैसलाः चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली की पुलिस मिलकर करेगी गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई

Thu, 23 Jan 2020 11:58 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 23 Jan 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Tricity's police will now jointly take action against gangsters
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठक की। यह निर्णय लिया गया कि हर तीन महीने में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के डीजीपी बैठक करेंगे। मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ के एसपी भी हर महीने मिलेंगे और क्राइम को कम करने की योजना तैयार करेंगे। इनके अलावा फील्ड अफसर औसतन हर हफ्ते मिलेंगे और आपसी सहयोग से काम करेंगे।
विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में ट्राइसिटी की उच्चस्तरीय कमेटी की यह दूसरी बैठक थी। बैठक में चंडीगढ़ के एडवाइजर मनोज परिदा, हरियाणा की चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद और पंजाब के चीफ सेक्रेटरी करण अवतार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा से जुड़े मुद्दों को एक मंच पर उठाना और उन्हें हल करने का प्रयास करना है।
विज्ञापन


तीनों राज्यों की को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने ट्राइसिटी में लॉ एंड आर्डर के मसले पर विस्तार से बातचीत की। गैंगस्टरों से तीनों राज्यों की पुलिस परेशान है। इस पर काबू पाने के लिए संयुक्त तौर पर ट्राइसिटी की पुलिस को काम करने को कहा गया। ट्राइसिटी में गैंगस्टरों के अलावा स्नैचिंग और चोरी की भी वारदात लगातार बढ़ रही हैं, जिन पर अंकुश लगाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगा सिक्योरिटी ऑडिट
हरियाणा की चीफ सेक्रेटरी केशनी आनंद ने कजौली से अतिरिक्त पानी दिए जाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को धन्यवाद दिया। चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल ने ट्राइसिटी में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (कंट्रोल रूम 112), ई-बीट बुक एक्सटेंशन पर जोर दिया। बैठक के दौरान भिखारियों के मुद्दे पर भी बातचीत हुई।

इस मसले पर भी चंडीगढ़ के डीजीपी ने मिलजुल कर काम करने की बात कही। यह भी प्रपोजल बना कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्थानों का सिक्योरटी ऑडिट किया जाना चाहिए, जिसमें विभिन्न सेफ्टी पैरामीटरों जैसे लाइटिंग, ओपननैस, विजिबिलिटी, सिक्योरिटी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि की जांच की जानी चाहिए।


सुखना लेक के ईको सेंसेटिव जोन को लेकर अलग से होगी बैठक
सुखना लेक के ईको सेंसटिव जोन, आउटर रिंग रोड, एयरपोर्ट का नाम बदलने पर भी बातचीत हुई और इन्हें लेकर अगली मीटिंग में और जानकारी के साथ आने को कहा गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा की अगुवाई में एक कमेटी बनेगी, जो हेल्थ एवं ट्रांसपोर्ट के मसलों को न केवल देखेगी बल्कि इनका समाधान भी करेगी। प्रशासक ने कहा कि इस कमेटी की जल्द बैठक किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed