{"_id":"5ef112bb8ebc3e42c701eaa1","slug":"tricity-consumer-court-bar-association-formed-pkl-office-news-pkl379011294","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा के लिए ट्राईसिटी कंज्यूमर कोर्ट बार एसोसिएशन का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा के लिए ट्राईसिटी कंज्यूमर कोर्ट बार एसोसिएशन का गठन
विज्ञापन
पंचकूला। वकीलों की समस्याओं पर चर्चा करने और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ट्राइसिटी कंज्यूमर कोर्ट बार एसोसिएशन का गठन किया गया है। एसोसिएशन में सदस्यता शुल्क एक सौ रुपये और वार्षिक फीस पांच सौ रुपये निर्धारित की गई है। वकील दिनेश जांगड़ा ने बताया कि उपभोक्ता अदालतों में वकील कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कंज्यूमर कोर्ट के वकीलों की कोई एसोसिएशन नहीं है, इस कारण वकीलों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाती थी।
विभिन्न उपभोक्ता न्यायालय जैसे पंजाब, यूटी और हरियाणा राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग अन्य जिलों में हैं। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के उपभोक्ता मंच के लिए ट्राइसिटी कंज्यूमर कोर्ट बार एसोसिएशन का गठन करने का निर्णय लिया गया। ऑनलाइन मीटिंग में मॉडरेटर वकील दिनेश जांगड़ा, विशाल अग्रवाल, नितीन ताथाई, नितीन भसीन, मुकुंद गुप्ता, संदीप, कविता पाथेला, आईपी सिंह, रोहित गोस्वामी सहित पचास से अधिक अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक में एडवोकेट मनीष गोयल, दिनेश जांगड़ा और नितिन ताथाई को हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया। दिनेश जांगड़ा ने बताया कि एसोसिएशन का सदस्यता अभियान पहले से शुरू है। इस बैठक में भाग लेने वाले प्रत्येक सदस्य ने बार एसोसिएशन के लिए दस नए सदस्यों को जोड़ने का वादा किया है। बताया कि बार रूम में पंजीकरण और प्रत्येक राज्य उपभोक्ता आयोग में कैंटीन की उपलब्धता को जल्द शुरू किया जाएगा।