फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tree fell on Kalka-Shimla track, train stayed for four hours

कालका-शिमला ट्रैक पर गिरा पेड़, चार घंटे रुकी रही हिमालयन क्वीन

Thu, 29 Jul 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on Kalka-Shimla track, train stayed for four hours
पेड़ को काटते रेल कर्मचारी। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। कालका-शिमला रेलवे लाइन पर बड़ोग रेलवे स्टेशन के नजदीक पेड़ गिरने से 4 घंटे तक हेरिटेज ट्रैक बाधित रहा। इस कारण कालका से शिमला की ओर जा रही हिमालयन क्वीन ट्वॉय ट्रेन भी रास्ते में रुकी रही। वहीं, इससे सफर कर रहे पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार लगभग दोपहर 2:50 बजे बड़ोग और सोलन के बीच एक पेड़ ट्रैक पर गिर गया। इस दौरान पेड़ के साथ कुछ मलबा भी ट्रैक पर आ गया। कालका से शिमला के लिए जाने वाली 04515 हिमालयन क्वीन ट्वॉय ट्रेन जोकि 12:10 बजे कालका रेलवे स्टेशन से निकलती है कई घंटों तक बड़ोग और सोलन के बीच में रुकी रही। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर आए मलबे व पेड़ को हटाने के लिए कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक से पेड़ को काट 6:42 बजे लाइट क्लीयर की गई। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बता दें कि उक्त ट्रेन रोजमर्रा के दिनों में 5:20 बजे शिमला पहुंचती है।
विज्ञापन

कोट
हिमालयन क्वीन अपने निर्धारित समय पर कालका रेलवे स्टेशन से रवाना कर दी गई थी। परंतु पेड़ गिरने के कारण ट्रैक ट्रैक बाधित हो गया। इस कारण लाइन क्लीयर करने तक लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोकूल सिंह, स्टेशन अधीक्षक, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed