{"_id":"6ad7c5bd3cb9bb6f7e0164d0","slug":"train-services-on-the-kalka-shimla-heritage-railway-line-will-remain-affected-in-december-cancellations-extended-until-december-31-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-142873-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका-शिमला हेरिटेज रेलमार्ग पर दिसंबर में भी प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, 31 दिसंबर तक रद्दीकरण बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका-शिमला हेरिटेज रेलमार्ग पर दिसंबर में भी प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, 31 दिसंबर तक रद्दीकरण बढ़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर रेलवे ने ट्रेनों के रद्द रहने की अवधि 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, रेलमार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलों और ट्रैक की बहाली का काम जारी रहने के चलते यह निर्णय लिया गया है। इससे दिसंबर माह में भी इस रेलमार्ग पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे की अधिसूचना के मुताबिक, कालका-शिमला रेलखंड पर टकसाल-गुम्मन के बीच किलोमीटर 7/16 से 7/17 के मध्य पुल संख्या 57, 58 और 62 के आसपास मिट्टी बह जाने के कारण रेलमार्ग प्रभावित हुआ है। इसके चलते रेलवे ने 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक कई ट्रेनों को रद्द रखने का फैसला किया है।
अधिसूचना के अनुसार, अप दिशा में ट्रेन नंबर 52457, 52451, 52459 और 52455 के साथ अप मिक्स ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं, डाउन दिशा में ट्रेन नंबर 52458, 52452, 52460 और 52456 के अलावा डाउन मिक्स ट्रेन का संचालन भी इस अवधि में नहीं होगा।
विज्ञापन
एक ट्रेन धर्मपुर से शिमला तक ही चलेगी
ट्रेन नंबर 52454 पहले की भांति एक दिसंबर से भी 31 दिसंबर तक धर्मपुर तक ही संचालित होगी। ये ट्रेन धर्मपुर से शिमला के लिए चलेगी। वहीं शिमला से धर्मपुर तक चलाई जाएगी।