फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic police taught traffic rules to school children

ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली बच्चों को लेकर चलाया विशेष जागरूकता अभियान

Sat, 09 Apr 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic police taught traffic rules to school children
पंचकूला। एसीपी ट्रैफिक राजकुमार रंगा के नेतृत्व में पंचकूला में स्कूली बच्चों को यातायात नियम और रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर बच्चों, शिक्षकों, वैन चालक और कंडक्टरों को रोड सेफ्टी के लिए यातायात नियमों की पालना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसीपी ट्रैफिक ने बताया कि बच्चों से संबंधित सड़क दुर्घटना के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों और स्कूल बस चालकों, परिचालकों को जागरूक करना जरूरी है। जिससे स्कूल बसों और बच्चों के साथ होने वाले सड़क हादसों में कमी आ सके। इसके अलावा ट्रैफिक इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने स्कूल बसों का निरीक्षण किया। बस चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, बस में लगे कैमरे, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, बीमा के कागजात चेक किए। एसीपी ने बताया कि उच्च न्यायालय की ओर से स्कूल बस चालक और परिचालक के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अगर इन नियमों में किसी भी प्रकार से लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलेे के सभी स्कूलों की बसों को ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय-समय पर लगातार जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed