{"_id":"693c79d0654629baad01cdd4","slug":"traffic-police-take-strict-action-impound-184-vehicles-in-two-months-panchkula-news-c-87-1-pan1011-130489-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो माह में 184 वाहन इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो माह में 184 वाहन इंपाउंड
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए पुलिस ने पिछले दो महीनों में सख्त अभियान चलाते हुए 184 से अधिक वाहनों को इंपाउंड किया है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों पर 31 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और लोगों को नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है।
अक्टूबर में 94 वाहन इंपाउंड, 19.57 लाख रुपये का चालान
अक्टूबर 2025 में ट्रैफिक पुलिस ने कुल 94 वाहनों को इंपाउंड किया। इस दौरान चालकों पर करीब 19 लाख 57 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन ले जाना, लेन बदलते समय लापरवाही और तेज गति जैसी गंभीर उल्लंघन पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। शहर में ट्रैफिक अनुशासन बनाए रखने के लिए जगह-जगह नाके, मोबाइल पेट्रोलिंग और सीसीटीवी आधारित ई-चालान सिस्टम को सक्रिय रखा गया।
नवंबर में 90 वाहन इंपाउंड, 11.72 लाख रुपये का जुर्माना
नवंबर माह में भी अभियान जारी रहा। इस दौरान 90 वाहनों को इंपाउंड किया गया और चालकों से 11 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कई वाहन चालकों को बिना नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट, काले शीशे और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने इन मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है।
विज्ञापन
कोट
सड़क सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लेन बदलने में लापरवाही, ओवरस्पीडिंग, बिना नंबर प्लेट और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ जैसे गंभीर उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दोपहिया हो या चारपहिया, नियम तोड़ने वालों पर लगातार सख्त नजर रखी जा रही है और किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।
– मनप्रीत सिंह, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक