{"_id":"5ddee1c88ebc3e54c033f120","slug":"traffic-police-cut-14-5-thousand-challan-panchkula-news-pkl3581853169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः तीन युवकों ने नियमों की उड़ाईं धज्जियां, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 14.5 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः तीन युवकों ने नियमों की उड़ाईं धज्जियां, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 14.5 हजार का चालान
Thu, 28 Nov 2019 01:30 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-38 स्थित साइकिल ट्रैक पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले यामाहा बाइक चालक का ट्रैफिक पुलिस ने सात आफेंस के तहत 14 हजार 500 रुपये का चालान किया है। बाइक सवार तीन युवकों को ऐसा करते देखकर ट्रैफिक पुलिस ने रोका था, लेकिन वह साइकिल ट्रैक पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वहां से फरार हो गए थे।
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर श्री प्रकाश और उनकी टीम ने बाइक नंबर को वेेरिफाई किया। इस दौरान सामने आया कि यामाहा बाइक सेक्टर-25 की है। ट्रैफिक पुलिस नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले युवक के घर पहुंची। ट्रैफिक पुलिस की जांच में दो दोस्तों के साथ विक्रांत नामक युवक इस बाइक को चला रहा था।
ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करते हुए विदआउट हेलमेट, ट्रिपलिंग, रैश ड्राइविंग, पुलिस के इशारे पर रुकना नहीं, प्रदूषण, दूसरे की जिंदगी खतरे में डालना और साइकिल ट्रैक पर बाइक चलाने की आफेंस में 14 हजार 500 रुपये का चालान कर दिया है। चालान छुड़ाने के दौरान अगर लाइसेंस नहीं जमा किया गया तो ऐसे में ट्रैफिक पुलिस पांच हजार का और चालान कर देगी।