{"_id":"679a910c10b69126210ef043","slug":"tourists-will-get-convenience-mornis-nature-camp-thapli-will-open-for-stay-from-april-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-14608-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पर्यटकों को होगी सुविधा, ठहरने के लिए अप्रैल से खुलेगा मोरनी का नेचर कैंप थापली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पर्यटकों को होगी सुविधा, ठहरने के लिए अप्रैल से खुलेगा मोरनी का नेचर कैंप थापली
विज्ञापन
पंचकूला। शिवालिक की पहाड़ियों के बीच समय व्यतीत करने के साथ आप ट्रैकिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो पंचकूला से 19 किलोमीटर दूर हरियाणा के एकमात्र मोरनी हिल स्टेशन के नेचर कैंप थापली में आइए। यहां प्रकृति के बीच ट्रैकिंग से लेकर ठहराव की व्यवस्था की जा रही है। जहां 10 से 30 किलोमीटर तक गाइड की मदद से मोरनी की जंगलों में ट्रैकिंग के बाद नीचे आकर पेड़ों के बीच बनाए गए हट में रात्रि विश्राम भी किया जा सकता है। 1 अप्रैल 2025 से सैंपल के तौर पर तैयार किए गए चार हट पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे। यहां पर्यटक 500 से 1000 रुपये खर्च कर रात्रि ठहराव भी कर सकते हैं। वन विभाग पानी और सीवरेज कनेक्शन का काम भी एक माह में पूरा कर लेगा। यह हट 750 स्क्वायर फीट में तैयार किए जा रहे हैं। इसमें एक बेडरूम, शौचालय, बाथरूम व ड्रेसिंग रूम शामिल है। पर्यटकों के भोजन की व्यवस्था के लिए कैंटीन भी बनाई गई है। 1100 मीटर की ऊंचाई पर ट्रैकिंग कर पहुंचने के बाद ट्राइसिटी के सुंदर नजारे दिखते हैं। प्रदेश सरकार ने मोरनी में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विशेष योजना तैयार की थी।
पैरा गोला बैठक हाल और दस नए हट होंगे तैयार
इस बार दस प्री-फेब्रिकेटेड हट बनाए जा रहे हैं। साथ ही पैरा गोला बैठक हाल भी तैयार किया जाएगा। प्री-फेब्रिकेटेड हट का तापमान कम होगा। इस हट में गर्मी के दिनों में भी पर्यटक यहां अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही कीड़े-मकोड़े हट के अंदर दाखिल नहीं हो पाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट का वन विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों से मंजूरी मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि साल 2022 में वन विभाग ने 15 हट तैयार करवाए थे, लेकिन 2023 जुलाई की बारिश और लैंड स्लाइडिंग की वजह से सभी हट खराब हो गए हैं। जिसके बाद सैंपल के रूप में चार प्री-फेब्रिकेटेड हट तैयार किए गए हैं।
यहां पंचकर्मा की सुविधा भी
नेचर कैंप थापली के दायरे में खड़े विशाल हरे भरे पेड़ों के बीच पंचकर्मा वेलनेस सेंटर भी बनाया गया है। वन चिकित्सा की तरह पंचकर्मा प्राकृतिक चिकित्सा का भी कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। इसी को ध्यान में रखकर विशाल हरे भरे वृक्षों की गोद में थापली नेचर कैंप के अंदर पंचकर्मा वेलनेस सेंटर की स्थापना की गई है। यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। ईको टूरिज्म पॉलिसी के तहत इस कैंप में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी है। लोगों को खाना या अन्य जो भी सामान अपने साथ लाना है उसके लिए कागज या कपड़े के बैग का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
कोट
1 अप्रैल 2025 से नेचर कैंप थापली पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां चार हट तैयार कर लिए गए हैं। शेष दस नए हट तैयार करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इस साल 10 नए हट भी तैयार कर लिए जाएंगे। यहां ट्रैकिंग शुरू कर दिया गया है। जिसका लाभ पर्यटक ले सकते हैं। - विशाल कौशिक, डीएफओ वन विभाग