फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tipper crushes brother riding bike, sister injured

टिप्पर ने बाइक सवार भाई को कुचला, बहन जख्मी

Fri, 05 Mar 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Tipper crushes brother riding bike, sister injured
दुर्घटनाग्रस्त बाइक। - फोटो : PKL OFFICE
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ के पास आज दोपहर एक सड़क हादसे में टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट लगाया हुआ था लेकिन वह भी हादसे में टूट गया।
विज्ञापन

रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि दिनेश पुत्र बालक राम वासी खेड़ी बाइक पर अपनी बहन नेहा के साथ पंचकूला की तरफ से बरवाला की तरफ आ रहा था। जैसे ही वे रामगढ़ के पास पहुंचे तो एक टिप्पर ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दिनेश टिप्पर के पिछले टायरों के नीचे आने से बुरी तरह कुचला गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी बहन साइड में जा गिरी जो गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने दिनेश की बहन को उपचार के लिए तुरंत सेक्टर-6 पंचकूला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पंचकूला पहुंचाया। टिप्पर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दिनेश की मौत से गांव खेड़ी में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed