{"_id":"66a836a2e52cd0ffb805190b","slug":"time-limit-fixed-for-movement-of-heavy-vehicles-in-kalka-pinjore-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-114350-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका-पिंजौर में भारी वाहनों के आवागमन की समय सीमा निर्धारित\n\n\n\nकालका में सुबह 8 से रात 8, पिंजौर में सुबह 7 से 9 और दोपहर 1 - 3 बजे तक रहेगा प्रतिबंध \n\n\n\nशहरवासियों ने पुलिस व प्रशासन का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका-पिंजौर में भारी वाहनों के आवागमन की समय सीमा निर्धारित कालका में सुबह 8 से रात 8, पिंजौर में सुबह 7 से 9 और दोपहर 1 - 3 बजे तक रहेगा प्रतिबंध शहरवासियों ने पुलिस व प्रशासन का जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका । कालका-पिंजौर में भारी वाहनों के आवागमन के लिए प्रशासन ने समय सीमा निर्धारित कर दी है। जानकारी के अनुसार कालका में सुबह 8 से रात 8 बजे तक और पिंजौर में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक और दोपहर 1 से 3 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वहीं आपातकालीन व आवश्यक वस्तुओं की सेवाएं जैसे एंबुलेंस, दमकल गाड़ियां, बसें इत्यादि को इस आदेश से छूट दी गई है। पुलिस उपायुक्त कार्यालय पंचकूला ने इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कालका-पंचकूला सहित कालका-पिंजौर थाना एसएचओ, प्रबंधक थाना यातायात शहर व सूरजपुर पंचकूला को भी पत्र प्रेषित कर दृढ़ता के साथ निर्देशों की पालना करने के आदेश दिए हैं।
लंबे समय से की जा रही थी मांग
बता दें कि कालका-पिंजौर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, इसके साथ ही सुबह से लेकर रात तक शहर के अंदर से भारी वाहन निकलते रहते हैं। दिन में कई ट्रक और डंपर शहर के अंदर से निकलते हैं। ऐसे में हर समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। यहां यह भी बता दें कि सुबह के समय स्कूली बच्चों और ड्यूटी जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर इस दौरान यह भारी वाहन मौत बनकर सड़क पर निकलते नजर आते हैं। भारी वाहनों के कारण शहर में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसमें कालका-पिंजौर के कई परिवारों के चिराग तक बुझ चुके हैं। वहीं अब प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित किए जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है और इसके लिए प्रशासन व पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक कर हुआ था मंथन
बता दें कि शुक्रवार को पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस कालका में डीसीपी हिमाद्रि कौशिक एवं पुलिस उपायुक्त अपराध एवं यातायात वीरेंद्र सांगवान ने कालका-पिंजौर के व्यापारियों, समाज सेवी संस्थाओं व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना था। इस दौरान दस सदस्यों की एक कमेटी भी गठित की गई थी, जिसमें पुलिस स्टाफ, एक्टिव सोशल मेंबर, व्यापार मंडल सहित स्थानीय लोगों को शामिल किया गया था। इस मौके पर कालका-पिंजौर की ट्रैफिक की समस्या के साथ-साथ कालका-पिंजौर में भारी वाहनों की एंट्री की समय सीमा को लेकर भी मंथन किया गया था। बैठक में कालका एसडीएम लक्षित सरीन, एसीपी जोगिंद्र शर्मा, ट्रैफिक एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन, एसएचओ हरीराम सहित पिंजौर एसएचओ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
कोट
कालका-पिंजौर में भारी वाहनों के आवागमन के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। कालका में सुबह 8 से रात 8 बजे तक, पिंजौर में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे और दोपहर को 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
हिमाद्री कौशिक, पुलिस उपायुक्त पंचकूला