फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Timber smuggling racket busted in HMT Pinjore forest area

Panchkula News: एचएमटी पिंजौर वन क्षेत्र में लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़

Thu, 26 Feb 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Timber smuggling racket busted in HMT Pinjore forest area
यमुनानगर के 5 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग पिकअप व औजार बरामद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने एचएमटी पिंजौर वन क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी और पेड़ काटने के आधुनिक औजार भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलशाद उर्फ जिसान, शौकीन, कासिम, आरिफ और इकराम (सभी निवासी जिला यमुनानगर) के रूप में हुई है। इनकी आयु 22 से 27 वर्ष के बीच बताई गई है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 23 फरवरी को पिंजौर वन खंड अधिकारी ने थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 22 फरवरी की मध्यरात्रि गश्त के दौरान एचएमटी पिंजौर के समीप जंगल से पेड़ काटने की आवाजें सुनाई दीं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की शिकायत पर थाना पिंजौर में फॉरेस्ट एक्ट की धारा 32, 33 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303 व 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
डीसीपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पूछताछ के बाद दिलशाद, शौकीन, कासिम और आरिफ को 24 फरवरी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं गिरोह के मास्टरमाइंड इकराम को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

रिमांड के दौरान इकराम की निशानदेही पर चोरी की लकड़ी ढोने में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी और कुल्हाड़ी सहित अन्य औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गिरोह अब तक कितने पेड़ों की अवैध कटाई कर चुका है और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed