{"_id":"67687cc78480867c4b0cb395","slug":"tile-worker-committed-suicide-by-hanging-himself-panchkula-news-c-87-1-pan1001-118024-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टाइल कारीगर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टाइल कारीगर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
पंचकूला। राजीव कॉलोनी सेक्टर 17 के रहने वाले टाइल कारीगर ने रविवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विवेचना अधिकारी सब इंस्पेक्टर मानसिंह ने बताया कि मकान नंबर 781, राजीव कालोनी सेक्टर 17 के रहने वाला मुकेश घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था। पत्नी और बच्चे के साथ वह घर पर अकेला रहता था। पिछले कुछ दिनों से बच्चों को लेकर पत्नी गांव चली गई थी तो वह घर पर अकेला था। रविवार सुबह जब वह नहीं उठा तो लोगों ने घर का दरवाजा खाेलने की कोशिश की। खिड़की से देखा तो मुकेश फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।