फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three theft cases solved, three accused arrested

Panchkula News: तीन चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी काबू

Tue, 16 Dec 2025 07:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Three theft cases solved, three accused arrested
क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने पकड़े चोर, नकदी, चोरी का सामान और स्कूटी बरामद
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने अलग-अलग तीन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी बरामद की है, जबकि दुकान से चोरी का सामान और एक स्कूटी पहले ही बरामद की जा चुकी है।

शादी समारोह से शगुन की रकम उड़ाई
पहले मामले में शादी समारोह के दौरान शगुन की राशि चोरी होने का मामला सामने आया था। शिकायतकर्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में जीरकपुर में किराए पर रहता है। उसकी शादी 6 दिसंबर को पंचकूला के सेक्टर-12ए स्थित परशुराम भवन में हुई थी। समारोह के दौरान रिश्तेदारों ने स्टेज पर रखे लिफाफों में करीब 40 हजार रुपये का शगुन दिया था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो युवकों ने लिफाफों से नकदी चुरा ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने 12 दिसंबर को पहले आरोपी शुभम निवासी जालंधर (पंजाब) को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 हजार रुपये बरामद किए थे। अब दूसरे आरोपी विशाल निवासी मौली जांगरा, चंडीगढ़ को भी काबू कर लिया गया है। उसके पास से 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक कुल 22 हजार रुपये की बरामदगी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
दूसरे मामले में मोहाली निवासी एक व्यक्ति ने 21 नवंबर को थाना सेक्टर-14 में शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचकूला के सेक्टर-12ए स्थित उसकी दुकान से चोरी हुई है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दूसरे आरोपी अरुण कुमार निवासी बलटाना को गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।


स्कूटी चोरी का भी खुलासा
तीसरे मामले में स्कूटी चोरी की घटना सामने आई थी। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक आरोपी को पहले ही पकड़कर जेल भेज दिया था। आगे की जांच के दौरान उसके साथी दीपक निवासी जीरकपुर को 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed