पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, तीन आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से तीन आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत आईएएस अधिकारियों में एडिशनल स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर व रोड सेफ्टी के इंचार्ज गुरिंदरपाल सिंह सहोता जोकि स्पेशल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट का अतिरिक्त जिम्मा भी संभाल रहे थे, को अब स्पेशल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा स्पेशल सेक्रेटरी वाटर रिसोर्सेस परमपाल कौर सिद्धू जो कृषि निदेशक कार्यालय में एडिशनल डायरेक्टर (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्य भी संभाल रही थीं, को स्पेशल सेक्रेटरी वाटर रिसोर्सेस के पद पर बनाए रखते हुए एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर पनग्रेन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। होशियारपुर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमित कुमार पंचाल को इसी पद पर बनाए रखते हुए कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन होशियारपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में डिप्टी सेक्रेटरी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च रुपिंदरपाल सिंह को बदलकर निदेशक सामाजिक न्याय, आधिकारिता एवं अल्पसंख्यक के कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) लगाया गया है।
गुरदासपुर के एसडीएम सक्तर सिंह बल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर खन्ना, सेक्रेटरी आरटीओ बठिंडा हरजोत कौर को इसी पद पर बनाए रखते हुए लैंड एक्वीजिशन कलेक्टर बठिंडा डेवलपमेंट अथारिटी का अतिरिक्त चार्ज, एसडीएम सरदूलगढ़ राजपाल सिंह को एसडीएम बाघापुराना, एसडीएम खन्ना संदीप सिंह ग्राहा को सचिव आरटीओ लुधियाना, एस्टेट आफिसर ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथारिटी सोनम चौधरी को इसी पद पर बनाए रखते हुए भूमि अधिग्रहण कलेक्टर लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का अतिरिक्त चार्ज, कमिश्नर म्युनिसिपल कारपोरेशन होशियारपुर बलबीर राज सिंह को एसडीएम गुरदासपुर लगाते हुए एसडीएम दीनानगर का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
सेक्रेटरी आरटीए पटियाला अरविंद कुमार को एसडीएम खमाणो, असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) मानसा सरबजीत कौर को एसडीएम सरदूलगढ़, एसडीएम मोरिंडा हरबंस सिंह-1 को एसडीएम खन्ना, एसडीएम बाघापुराना स्वर्णजीत कौर को एसडीएम श्री मुक्तसर साहिब लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) श्री मुक्तसर साहिब का अतिरिक्त चार्ज, एसडीएम खमाणो परमजीत सिंह-3 को सेक्रेटरी आरटीए पटियाला, असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) लुधियाना जसबीर सिंह-3 को एसडीएम मोरिंडा, भूमि अधिग्रहण कलेक्टर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी तरसेम चंद को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के तहत इस्टेट आफिसर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी नियुक्त करते हुए भूमि अधिग्रहण कलेक्टर ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। इनके अलावा पोस्टिंग के लिए उपलब्ध पीसीएस अधिकारी गुरबीर सिंह कोहली को अतिरिक्त असिस्टेंट कमिश्नर (ट्रेनिंग के तहत) बठिंडा लगाते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (ग्रीवांसेज) बठिंडा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।