{"_id":"668b33a50fa7c495270f0364","slug":"three-day-sutlej-mun-cultural-program-concludes-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-9013-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन दिवसीय सतलुज एमयूएन सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन दिवसीय सतलुज एमयूएन सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा सेक्टर-4 स्थित स्कूल परिसर में आयोजित पहला सतलुज पब्लिक स्कूल मॉडल यूनाइटेड सांस्कृतिक कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। 5 से 7 जुलाई तक चले इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी के सभी प्रमुख स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजन में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के स्कूलों के प्रतिभागी भी मौजूद रहे।
सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक रीक्रीत सेराय ने बताया कि पहले एसपीएसएमयूएन कार्यक्रम ने हमारे छात्रों को पब्लिक स्पीकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग और डिप्लोमेसी में अपने कौशल को प्रदर्शित करने और बढ़ाने के लिए एक असाधारण मंच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष स्कूलों के प्रतिभागी बच्चे इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों की भागीदारी एक अकादमिक अभ्यास से कहीं अधिक है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख स्कूलों में विवेक हाईस्कूल चंडीगढ़, सेंट जॉन हाईस्कूल चंडीगढ़, कॉर्मल कावेंट स्कूल चंडीगढ़, भवन विद्यालय चंडीगढ़ और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाईस्कूल शामिल थे।
तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में बहस के कई दौर चले। उद्घाटन और समापन समारोह में रॉक शो, भांगड़ा फ्यूजन और पॉप डांस प्रस्तुत किए गए। प्रेसिडेंट पंखुड़ी, जनरल सेक्रेटरी उदय, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सहज, डायरेक्टर जनरल संयम, चीफ ऑफ स्टाफ ईशान, एमयूएन को-आर्डिनेटर कन्वेनर गौतम ने मार्गदर्शन दिया। उद्घाटन और समापन समारोह में स्कूल को चेयर प्रबंधन सदस्य और डायरेक्टर प्रिंसिपल कृत सेराय, मैनेजिंग डायरेक्टर रीकृत सेराय, डायरेक्टर प्रिंसिपल गुर सेराय, को-प्रिंसिपल मधुरिमा सेराय और राधिका पणिक्कर सेराय उपस्थित रहे।